भारत की बेटियां ने किया देश का नाम रोशन, एक सीजन में दो टाइटल जीतने वाली दुनिया की पहली तीरंदाज बनीं
चीन के हांगझोऊ में चल रहे एशियन गेम्स 2023 के 12वें दिन के लाइव कवरेज में आपका स्वागत है। भारतीय दल को गुरुवार को कई मेडल जीतने की उम्मीद है।
स्क्वाश में सौरव घोषाल फाइनल में पहुंचे हैं और उन्हें गोल्ड मेडल का तगड़ा दावेदार माना जा रहा है। बैडमिंटन दल से और आगे बढ़ने की उम्मीदें हैं। पीवी सिंधू और एचएस प्रणय से फैंस को बड़ी उम्मीदें हैं।
आज के दिन एशियन गेम्स 2023 में भारत के लिए मेडल इवेंट्स अन्य दिनों की तुलना में कम हैं। एथलेटिक्स दल आखिरी प्रतियोगिता मैराथन में हिस्सा लेगा। भारत को आर्चरी कंपाउंड टीम में गोल्ड और सिल्वर मिलना तय है। सौरव घोषाल पुरुष सिंगल्स फाइनल में हिस्सा लेंगे।
याद दिला दें कि भारत के लिए 11वां दिन शानदार रहा, जहां उसने इतिहास रचा। भारत ने 2018 एशियन गेम्स में सबसे ज्यादा मेडल (70) जीतने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। 11वें दिन के अंत तक भारत ने अपने कुल मेडल की संख्या 81 पहुंचा दी थी। भारत ने बुधवार के दिन 3 गोल्ड मेडल जीते, जिससे उसके कुल गोल्ड मेडल की संख्या 18 पहुंची। यह भी एशियन गेम्स इतिहास में सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल जीतने का रिकॉर्ड है।
Asian Games 2023 Wrestling Live: अंतिम ब्रॉन्ज मेडल के लिए लड़ेंगी
भारत की अंतिम पंघाल का महिलाओं की फ्रीस्टाइल 53 किग्रा वर्ग में मंगोलिया की बैट-ओचिर बोलोरटूया से ब्रॉन्ज मेडल के लिए सामना होगा। अंतिम ने रेपचेज के पहले राउंड में जीत दर्ज की क्योंकि उनकी विरोधी मैच के लिए नहीं आईं।
Asian Games 2023 Archery Live: भारत ने जीता गोल्ड मेडल
ज्योति सुरेखा वेनम, अदिति गोपीचंद स्वामि और परणीत कौर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को आर्चरी की महिला कंपाउंड टीम फाइनल में गोल्ड मेडल दिलाया। भारत ने फाइनल में चीनी ताइपे को 230-229 के अंतर से मात देकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। भारत ने एशियन गेम्स 2023 में 19वां गोल्ड मेडल जीता।
Asian Games 2023 Wrestling Live: नवीन भी हारे
भारत के नवीन को पुरुषों की ग्रीको रोमन 130 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में चीन के मेंग लिंगझे के हाथों शिकस्त सहनी पड़ी। चीनी पहलवान ने नवीन को 3-0 से मात दी।
Asian Games 2023 Kabaddi Live: भारत की दमदार जीत
भारतीय कबड्डी टीम ने गुरुवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए चीनी ताइपे को 23 अंक के अंतर से मात दी। भारत ने चीनी ताइपे को 50-27 के स्कोर से मात दी।
Asian Games 2023 Wrestling Live: मानसी क्वार्टर फाइनल में हारी
भारत की मानसी को महिलाओं के 57 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जापान की सकुराई सुगुमी के हाथों शिकस्त सहनी पड़ी। जापानी पहलवान ने मानसी को 6-2 के अंतर से मात दी।
Asian Games 2023 Wrestling Live: पूजा गहलोत सेमीफाइनल में पहुंची
भारत की पूजा गहलोत ने मंगोलिया की सोगत-ओचिर नामुन्तसे को महिलाओं के 50 किग्रा वर्ग में मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। पूजा ने सोगत को 5-1 से मात दी।
Asian Games 2023 Wrestling Live: अंतिम को मिली शिकस्त
भारत की अंतिम पंघाल को महिलाओं के 53 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल मैच में जापान की फुजीनामी अकारी के हाथों 0-6 की शिकस्त झेलनी पड़ी।
Asian Games 2023: जू जित्सु में तरुण यादव हारे
भारत के तरुण यादव को विएतनाम के वान थांग कान के हाथों पुरुषों के 62 किग्रा वर्ग में 0-7 की शिकस्त सहनी पड़ी। तरुण अंतिम-32 राउंड में हारे।
Asian Games 2023 Canoe Live: विशाल 11वें स्थान पर रहे
कैनोए सालोम हीट 1 में भारत के विशाल केवट आगे बढ़ने से चूक गए। विशाल ने हीट में 11वां स्थान हासिल किया।
Asian Games 2023 Archery Live: भारतीय कंपाउंड महिला टीम ने पदक किया पक्का
भारतीय महिला कंपाउंड आर्चरी टीम ने फाइनल में पहुंचकर मेडल पक्का कर दिया है। भारत ने सेमीफाइनल में इंडोनेशिया को 233-219 के स्कोर से मात दी। ज्योति सुरेखा वेनम, अदिति गोपीचंद और परणीत कौर भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।
Asian Games 2023 Badminton Live: पीवी सिंधू क्वार्टर फाइनल में हारीं
भारत की स्टार महिला शटलर पीवी सिंधू गुरुवार को क्वार्टर फाइनल में हारकर एशियन गेम्स 2023 से बाहर हो गई हैं। सिंधू को महिला सिंगल्स के मैच में चीन की ही बिंगजियाओ के हाथों 16-21, 12-21 से शिकस्त सहनी पड़ी। यह मुकाबला महज 47 मिनट में समाप्त हुआ।
Asian Games 2023 Wrestling Live: अंतिम क्वार्टर फाइनल में पहुंची
भारत की अंतिम पंघाल ने महिलाओं की 53 किग्रा वर्ग की फ्रीस्टाइल स्पर्धा में उज्बेकिस्तान की जासमिना इमाएवा को 11-0 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की।
Asian Games 2023 Ju Jitsu Live: कमाल को मिली शिकस्त
भारत के कमाल सिंह और तुर्कमेनिस्तान के रहमानोव के बीच काफी रोमांचक मुकाबला हुआ। दुर्भाग्यवश, कमाल के आखिरी मिनट का लॉक प्रयास असफल रहा। इस तरह रहमानोव 2:0 से जीत दर्ज करके अगले राउंड में आगे बढ़े। भारत का इस प्रतियोगिता में सफर समाप्त।
Asian Games 2023 Women’s Roller skating Live: भारतीय महिलाओं का निराशाजनक प्रदर्शन
भारतीय महिलाओं का शुरुआती चरण में प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। मर्लिन चार्ल्स का शीर्ष प्रदर्शन 5.127 अंक रहा और वो 12वें स्थान पर रहीं। वहीं श्रेयसी जोशी 5.538 अंक के साथ आखिरी स्थान पर रहीं।
Asian Games 2023 Sepaktatraw Live: भारत 38 मिनट में हारा
थाईलैंड ने भारत को आसानी से मात दी। थाईलैंड ने भारत को लगातार गेम्स में हराया। मैच का स्कोर थाईलैंड के पक्ष में 21-12, 21-10 से रहा। यह मुकाबला 38 मिनट में समाप्त हुआ।
Asian Games 2023 Athletics Live: मान सिंह आठवें स्थान पर रहे
मान सिंह ने 2 घंटे 16 मिनट और 59 सेकंड में रेस पूरी की और वो आठवें स्थान पर रहे। चीन के ही जी पहले स्थान पर रहे, जिन्होंने 2 घंटे, 13 मिनट और दो सेकंड में रेस पूरी की।
Asian Games 2023 Archery Live: भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंची
भारतीय कंपाउंड महिला टीम ने हांगकांग को आसानी से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारत ने 231-220 के अंतर से हांगकांग को मात दी। इंडोनेशिया और कजाख्स्तान के बीच विजेता से भारत की सेमीफाइनल में भिड़ंत होगी।
Asian Games 2023 Athletics Live: मान सिंह और बेलीअप्पा कर रहे संघर्ष
मान सिंह और बेलीअप्पा को पुरुषों की मैराथन फाइनल में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। दोनों इस समय मैराथन के 25 किमी दूरी का सफर तय करते हुए 7 और 9वें स्थान पर हैं। इस तरह की पोजीशन के साथ पोडियम पर आना मुश्किल है। मगर ध्यान रखने वाली बात यह है कि मैराथन तो लंबी दूरी वाली रेस की तरह है। रेस के बाद के हिस्से में बहुत कुछ बदलता है।
