इंडियन आयल ने अफवाहों पर किया खुलासा, कहा ग्राहकों को घबराने की जरूरत नही…
नई दिल्ली। पाकिस्तान से चल रही लड़ाई के बीच पेट्रोल-डीजल की सप्लाई को लेकर चल रही अफवाहों को लेकर देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम कंपनी ने आगाह किया है। इंडियन ऑयल ने शुक्रवार सुबह बयान जारी कर कहा कि कंपनी के पास पूरे देश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक है। हमारी आपूर्ति लाइनें सुचारू रूप से चल रही हैं।इंडियन ऑयल ने उपभोक्ताओं को सलाह देते हुए कहा कि घबराकर खरीदारी करने की कोई जरूरत नहीं है। हमारे सभी आउटलेट पर ईंधन और एलपीजी आसानी से उपलब्ध है।
इसके अलावा, कंपनी ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया कि शांत रहकर और अनावश्यक भीड़ से बचकर हमें आपकी बेहतर सेवा करने में मदद करें। इससे हमारी आपूर्ति लाइनें निर्बाध रूप से चलती रहेंगी और सभी के लिए निर्बाध ईंधन पहुंच सुनिश्चित होगी।
पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालिसिस सेल के आंकड़ों के मुताबिक, देश में हर महीने पेट्रोल की खपत 31.50 लाख टन से 35 लाख टन के बीच और डीजल की हर महीने खपत 72 लाख टन से 82 लाख टन के बीच होती है।
