National

गोरखपुर में कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग का छापा, मचा हड़कंप

गोरखपुर। आयकर विभाग की टीम ने गुरुवार की सुबह शहर के आधे दर्जन से अधिक व्यावसायिक प्रतिष्ठानों व उनके संचालकों के घरों पर भी छापा मारा है। अचानक हुई इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। छापेमारी करने वाली टीम लखनऊ, प्रयागराज व दिल्ली की बताई जा रही है। इसमें विभाग के स्थानीय अधिकारी भी शामिल हैं।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, टीम फ्लोर मिल संचालक, होटल उद्यमी, आटोमोबाइल सेक्टर, रियल ईस्टेट और एक अन्य व्यापारी के यहां कार्रवाई में जुटी हुई है।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *