पिछले चरणों में मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की भारी संख्या देखने को मिली, बंगाल में वोटिंग के बीच तालाब में फेंकी गई ईवीएम, इलाके में तनाव
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के सातवें यानी आखिरी चरण में सात राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की कुल 57 लोकसभा सीटों पर आज मतदान किया जा रहा है। चार जून को मतणना होगी। इस चरण में बिहार, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में वोटिंग होगी। इस चरण के मतदान के साथ ही 19 अप्रैल से शुरू हुए चुनाव के सभी चरणों का मतदान संपन्न हो जाएगा।
सातवें चरण में सुबह 11 बजे तक 26.30 फीसदी वोटिंग
सातवें चरण में सुबह 11 तक 11.31 फीसदी वोटिंग हो गई है। आज सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ। कई जगह लंबी लाइनों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। सबसे ज्यादा मतदान हिमाचल प्रदेश में हुआ है।
राज्यवार मतदान प्रतिशत
- यूपी 28.02
- ओडिशा 22.64
- चंडीगढ़ 25.03
- झारखंड 29.55
- पंजाब 23.91
- पश्चिम बंगाल 28.10
- बिहार 24.25
- हिमाचल प्रदेश 31.92
लुधियाना कांग्रेस प्रत्याशी अमरिंदर सिंह ने डाला वोट
श्री मुक्तसर साहिब, पंजाब: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और लुधियाना लोकसभा सीट से उम्मीदवार, अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के लिए एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद अपनी स्याही लगी उंगली दिखाते हुए अमरिंदर।
इंडी गठबंधन द्वारा एग्जिट पोल के बहिष्कार पर क्या बोले शिवराज?
इंडी गठबंधन द्वारा एग्जिट पोल का बहिष्कार करने पर उन्होंने कहा, उनको पहले से ही आभास हो गया कि हमारे पक्ष में कुछ आना नहीं है। कौन मीडिया के सवालों का सामना करे इसलिए बचना ज्यादा ठीक है।
काशी के परिणाम विजय के नए रिकॉर्ड बनाएंगे: शिवराज
जबलपुर (मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान ने कहा, मोदी जी के नेतृत्व में ही हम पूरे देश में जीत रहे हैं। काशी के परिणाम विजय के नए रिकॉर्ड बनाएंगे। भाजपा इस बार विजय के नए रिकॉर्ड स्थापित करेगी। मप्र में भी हम सभी 29 सीटें बड़े अंतर से जीतने वाले हैं।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने किया मतदान
पंजाब। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने गांव पंजकोसी में अपना वोट डाला
यह मेरी नहीं, मंडी के 14 लाख लोगों की होगी जीत
हिमाचल प्रदेश। मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह ने कहा, आज बहुत अच्छा दिन है पूरे क्षेत्र से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। केवल विक्रमादित्य सिंह नहीं बल्कि पूरे मंडी क्षेत्र के 14 लाख लोगों की जीत होगी। मिलकर हम विकास कार्यों को आगे लेकर जाएंगे। मेरा निवेदन है कि ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान करने आएं।
विक्रमादित्य सिंह ने शनि मंदिर में की पूजा
हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह ने अपनी मां और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के साथ वोट डालने से पहले शनि मंदिर में पूजा-अर्चना की।
मतदान से पहले कंगना रनौत ने की पूजा
हिमाचल प्रदेश: मंडी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत ने लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें चरण के लिए अपना वोट डालने के बाद मंडी में भाजपा कार्यालय में पूजा की।
बिहार सीएम नीतिश कुमार ने डाला वोट
बख्तियारपुर, बिहार। लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण की वोटिंग जारी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मतदान किया।
पांच बार जीता, छठी बार भी जीतूंगा’, बोले टीएमसी प्रत्याशी बंद्योपाध्याय
गाल में चल रही सातवें चरण की वोटिंग के बीच टीएमसी उम्मीदवार सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा कि मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र में घूमूंगा। मैं 5 बार जीत चुका हूं, मेरा लक्ष्य छठी बार और भी बड़े अंतर से जीतना है।
पंजाब में दिन चढ़ते ही बढ़ी गर्मी, कई मतदान केंद्रों पर सन्नाटा
पंजाब में दिन चढ़ते ही गर्मी भी जोर पकड़ने लगी है। मुक्तसर में 10 बजे के बाद गर्मी ने जोर पकड़ लिया है। अधिकतम तापमान 41.28 सेल्सियस पर पहुंच गया है। सूर्य की तपिश से कई स्थानों पर मतदाता अब घरों से कम निकल रहे हैं। मुक्तसर के मलोट रोड पर भाई मस्तान स्कूल में बने बूथ पर अभी एक भी मतदाता वोट करने के लिए नहीं आ रहा। यह क्रम लगभग आधे घंटे से है। हालांकि सुबह यहां मतदान करने वाले मतदाताओं की लाइन लगी हुई थी। परंतु अब नहीं है।
हरसिमरत कौर ने डाला वोट
श्री मुक्तसर साहिब, पंजाब। शिरोमणि अकाली दल नेता हरसिमरत कौर बादल ने फिरोजपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत बादल गांव में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। शिअद ने इस सीट से नरदेव सिंह बॉबी मान को मैदान में उतारा है. बीजेपी ने गुरमीत सिंह सोढ़ी को मैदान में उतारा है।
बंगाल में मतदान के बीच तालाब में फेंकी ईवीएम, टीएमसी पर आरोप, इलाके में तनाव
बंगाल में सातवें चरण का मतदान शुरू होने के 20 मिनट बाद ही तालाब में ईवीएम फेंकने की खबर है। तृणमूल पर लोगों को मतदान करने से रोकने का आरोप स्थानीय लोगों ने लगाया है। यह घटना दक्षिण 24 परगना जिले के कुलतली इलाके की है।
4 जून को 4 लाख पार रविशंकर प्रसाद ने किया ये दावा
बिहार। पटना साहिब लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने दावा किया कि 4 जून को एनडीए 400 पार और जनता के आशीर्वाद से पटना साहिब 4 लाख पार.। उन्होंने लोगोंं से बड़ी संख्या में मतदान की अपील की।
कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में की तुष्टिकरण की बात: जेपी नड्डा
बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, जनता ने एक ही बात ध्यान में रखी है कि मोदी की गारंटी मतलब गारंटी पूरी होने की गारंटी। देश सुरक्षित है, देश मजबूत हाथों में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में तुष्टीकरण की बात की।
एक्जिट पोल को लेकर तेजस्वी यादव ने कही ये बात
पटना, बिहार। RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, किस तरह का एग्जिट पोल और किसके एग्जिट पोल पर हमें यकीन करना चाहिए? बहुत सारे एग्जिट पोल हैं। हमें 4 जून का इंतजार करना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि 4 जून को INDIA गठबंधन सरकार बनने जा रही है और NDA जल्द ही सत्ता से बाहर होने वाली है।
तेजस्वी और तेजप्रताप ने डाला वोट
पटना, बिहार। RJD नेता तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव ने लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण में पटना के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया।
चौंकाने वाले नतीजे देगा बिहार, इंडी होगा 300 पार: तेजस्वी
पटना। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, मैं लोगों से अपील करूंगा कि घर से निकलें और जो लोग संविधान, आरक्षण, लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं उन्हें वोट का चोट देने का काम करें। बिहार चौंकाने वाले नतीजे दे रहा है और हम 300 पार हो रहे हैं।
सातवें चरण में सुबह 9 बजे तक 11.31 फीसदी वोटिंग
सातवें चरण में सुबह 9 बजे तक 11.31 फीसदी वोटिंग हो गई है। आज सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ। इस दौरान लालू प्रसाद यादव, अनुराग ठाकुर, रविशंकर प्रसाद, हरभजन सिंह, मिथुन चक्रवर्ती सहित कई दिग्गजों ने वोट डाला।
राज्यवार मतदान प्रतिशत
- यूपी 12.94
- ओडिशा 7.69
- चंडीगढ़ 11.64
- झारखंड 12.15
- पंजाब 9.64
- पश्चिम बंगाल 12.63
- बिहार 10.58
- हिमाचल प्रदेश 14.35
पटना साहिब सीट से बीजेपी प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद ने डाला वोट
पटना। पटना साहिब लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद ने वोट डाला।
हार के पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने किया मतदान, कही ये बात
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और गया लोकसभा सीट से HAM के उम्मीदवार जीतन राम मांझी ने कहा, जनतंत्र में मतदान बहुत बड़ा पर्व होता है। सभी को अपने अधिकार का प्रयोग करना चाहिए। मतदान जरूर करना चाहिए मैंने अपने पूरे परिवार के साथ मतदान किया है।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने डाला वोट, की ये अपील
केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अनुराग ठाकुर ने कहा, चुनाव केंद्र पर भारी उत्साह है। ये उत्साह दिखाता है कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में लोग फिर एक बार अच्छी सरकार को चुनने के लिए वोट कर रहे हैं। मोदी सरकार के काम सिर चढ़कर बोलते हैं।
मतदान के बीच प्रेम कुमार धूमल ने कही ये बात
हिमाचल प्रदेश। हमीरपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अनुराग ठाकुर के पिता और हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा, लोकतंत्र का महापर्व है। मेरी सभी से अपील है कि मतदान करें। निश्चित तौर पर हिमाचल में 4 की 4 लोकसभा सीटें भाजपा जीतने जा रही है और बड़े बहुमत के साथ जीतने जा रही है। विधानसभा उपचुनाव की 6 की 6 सीटें भी भाजपा जीतने जा रही है।
पटियाला से कांग्रेस प्रत्याशी धर्मवीर गांधी ने डाला वोट
पटियाला। पटियाला लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार धर्मवीर गांधी ने बूथ नंबर-125 पर वोट डाला।
वोट डालने के बाद बीजेपी प्रत्याशी रविकिशन ने कही ये बात
उत्तर प्रदेश। गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रवि किशन ने कहा, मैंने विकसित भारत के लिए मतदान किया है। रामराज्य को बरकरार रखने के लिए वोट किया है। ये भारत कभी झुकेगा नहीं उसके लिए वोट किया है।
दक्षिण कोलकाता से CPI(M) प्रत्याशी सायरा ने डाला वोट
कोलकाता। दक्षिण कोलकाता लोकसभा सीट से CPI(M) उम्मीदवार सायरा शाह हलीम ने अपना वोट डाला। उन्होंने कहा, ममता बनर्जी यहां हिंसा को बढ़ावा दे रही है। जनता इसका जवाब देगी।
राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने डाला वोट
बिहार। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने भी मतदान किया। उनके साथ राबड़ी देवी और उनकी बेटी और सारण लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार रोहिणी आचार्य अपना वोट डालने के बाद पटना के एक मतदान केंद्र से निकलते हुए।
राबड़ी देवी और रोहिणी आचार्य ने डाला वोट
पटना। बिहार RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव, बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी और सारण लोकसभा क्षेत्र से RJD उम्मीदवार रोहिणी आचार्य ने चुनाव के अंतिम चरण में पटना के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया।
40 मिनट तक लाइन में लगकर मिथुन चक्रवर्ती ने की वोटिंग
बेलगाचिया, कोलकाता। भाजपा नेता और अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने वोट डाला। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि मैं आज ऐसी कोई बात नहीं कहूंगा जिससे लगे कि मैं दूसरों को प्रभावित कर रहा हूं। वोट देना मेरा फर्ज़ था। मैंने 40 मिनट तक लाइन में खड़े होकर वोट दिया। मेरा राजनीतिक कर्तव्य मैंने पूरा किया।
हरभजन सिंह ने डाला वोट, कही ये बात
पंजाब। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और AAP नेता हरभजन सिंह ने कहा, मैं उम्मीद करता हूं कि ज्यादा से ज्यादा लोग आएं और मतदान करें। मैं चाहता हूं जालंधर में सबसे ज्यादा पोलिंग हो। हर जगह पोलिंग होनी चाहिए क्योंकि ये हमारे पास मौका है कि हम ऐसी सरकार चुनें जो जनता के प्रति काम कर सके।
ताश के पत्तों की तरह बिखर जाएगा इंडी गठबंधन: अनुप्रिया पटेल
उत्तर प्रदेश। केंद्रीय मंत्री और मिर्ज़ापुर से एनडीए उम्मीदवार (अपना दल सोनेलाल) अनुप्रिया पटेल ने वोट डालने के बाद कहा कि 4 जून का इंतजार करें, सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। आईएनडीआई गठबंधन ताश के पत्तों की तरह बिखर जाएगा और एक मजबूत सरकार बनेगी।बता दें कि समाजवादी पार्टी ने मिर्जापुर लोकसभा सीट से रमेश बिंद को मैदान में उतारा है।
अमृतसर से बीजेपी प्रत्याशी संधू ने की वोट डालने की अपील
पंजाब। अमृतसर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व राजनयिक तरनजीत सिंह संधू ने कहा, मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे अमृतसर के विकास के लिए अपना वोट डालें। यह बहुत स्पष्ट है कि भाजपा वह पार्टी है जिसने विकास किया है। भारत के साथ ही लोग अमृतसर में भी विकास चाहते हैं।
ओपी राजभर ने डाला वोट
एसबीएसपी अध्यक्ष और यूपी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सातवें चरण के लिए बलिया के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
मंडी सीट पर चल रही वोटिंग, कंगना रनौत के पिता ने क्या कहा?
प्रदेश। मंडी से बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत के पिता अमरदीप रनौत ने आज चल रहे मतदान के बीच कहा कि बहुत अच्छा लग रहा है। दिवाली की तरह सभी लोग बड़े उत्साह के साथ आ रहे हैं और सभी लोग कमल का बटन दबाने वाले हैं। सभी मतदाताओं से आग्रह है कि वे बाहर आएं और भाजपा को वोट दें।
अनुप्रिया पटेल ने डाला वोट
मिर्ज़ापुर। केंद्रीय मंत्री और मिर्ज़ापुर लोकसभा सीट से अपना दल (सोनेलाल) की उम्मीदवार अनुप्रिया पटेल ने मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला।
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश: गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रवि किशन ने वोट डालने से पहले संकट मोचन मंदिन में पूजा-अर्चना की।
वोट डालने के बाद क्या बोले योगी आदित्यनाथ?
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, लोकतंत्र के महापर्व के अंतिम चरण में आज उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर मतदान हो रहा है। पिछले 2.5 महीने से अधिक समय से देश के अंदर आम जन की अकांक्षाओं को पूरा करने के लिए जनता जनार्दन की अपेक्षा के अनुरूप विभिन्न दलों ने जनता के सामने अपने-अपने मुद्दे रखे। मौसम की विपरीत परिस्थितियों के बावजूद मतदाताओं ने जो उत्साह दिखाया है। मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं।
भाजपा उम्मीदवार तरनजीत सिंह संधू ने डाला अपना वोट
पूर्व राजनयिक और अमृतसर निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार तरनजीत सिंह संधू ने निर्वाचन क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। उनका मुकाबला कांग्रेस सांसद और उम्मीदवार गुरजीत सिंह औजला, आप के कुलदीप सिंह धालीवाल और शिअद के अनिल जोशी से है।
जेपी नड्डा ने बिलासपुर में डाला वोट
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिलासपुर में एक मतदान केंद्र पर मतदान किया।
सीएम योगी ने डाला वोट
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के गोरखनाथ में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। गोरखपुर सीट पर बीजेपी के रवि किशन, एसपी की काजल निषाद और बीएसपी के जावेद अशरफ के बीच मुकाबला है।
आप सांसद राघव चड्ढा ने डाला वोट
आप सांसद राघव चड्ढा ने आनंदपुर साहिब निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत लाखनौर, साहिबजादा अजीत सिंह नगर में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
पीएम मोदी एक्स पर कही ये बात
पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट एक्स पर पोस्ट किया कि आज 2024 के लोकसभा चुनाव का अंतिम चरण है…मुझे उम्मीद है कि युवा और महिला मतदाता रिकॉर्ड संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। आइए मिलकर अपने लोकतंत्र को और अधिक जीवंत और सहभागी बनाएं।
आखिरी चरण के लिए मतदान शुरू
लोकसभा 2024 के सातवें और आखिरी चरण के लिए मतदान शुरू हो चुका है। आज आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 57 सीटों पर मतदान हो रहा है।
बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे निशिकांत दुबे
झारखंड की गोड्डा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार निशिकांत दुबे ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि मैं जब भी देवघर में होता हूं तो यहां आने का प्रयास करता हूं क्योंकि मैं जो कुछ भी हूं बाबा की वजह से ही हूं… मैं पहले दिन से कह रहा हूं कि झारखंड में सबसे ज्यादा वोटों से जीत गोड्डा में होगी, बाबा का आशीर्वाद है तो मुझे विश्वास है कि मेरी बातें गलत नहीं होगी।
वाराणसी के मतदान केंद्र पर चल रहा मॉक पोल
उत्तर प्रदेश के वाराणसी के मतदान केंद्र संख्या 381 पर मॉक पोल जारी है। आज सातवें चरण के चुनाव में आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 57 सीटों पर मतदान हो रहा है।
संदेशखाली के लोग एक साथ हैं- रेखा पात्रा
पश्चिम बंगाल की बशीरहाट लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रेखा पात्रा ने कहा कि हम 2011 से मतदान नहीं कर पाए हैं लेकिन आज हम पूरे विश्वास के साथ कह रहे हैं कि हम मतदान कर पाएंगे… हमारे साथ भगवान है… संदेशखाली के लोग एक साथ हैं, सिर्फ संदेशखाली ही नहीं बल्कि बशीरघाट का हर परिवार हमारा परिवार है और हम उनके साथ हैं, मुझे पूरा विश्वास है कि वे भी हमारा साथ देंगे।
इन राज्यो में होना है मतदान
आज जिन सात राज्यों में मतदान होना है उनमें बिहार, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल शामिल हैं। ओडिशा राज्य विधानसभा के शेष 42 विधानसभा क्षेत्रों के लिए भी मतदान एक साथ होगा।
अपने अंतिम चरण में लोकसभा चुनाव
आज सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के 57 संसदीय क्षेत्रों में अंतिम चरण के मतदान के साथ लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है।
दो केंद्रीय मंत्री आरके सिंह और अनुराग ठाकुर मैदान में
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दो केंद्रीय मंत्री आरके सिंह और अनुराग ठाकुर मैदान में हैं। चार एक्टर- कंगना रनोट, रवि किशन, पवन सिंह, काजल निषाद भी चुनाव लड़ रहे हैं।
सातवें फेज में 904 प्रत्याशी चुनाव मैदान में
चुनाव आयोग के मुताबिक इलेक्शन के सातवें फेज में 904 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें 809 पुरुष और 95 महिला उम्मीदवार हैं।
486 सीटों के लिए 6 चरणों में हो चुका मतदान
पिछले महीने की 19 तारीख को शुरू हुए दुनिया के सबसे बड़े मतदान मैराथन की आखिरी चरण की वोटिंग के साथ ही शानदार समाप्ति हो जाएगी, जिसमें पहले ही लोकसभा की 486 सीटों के लिए 6 चरणों में मतदान हो चुका है।
आखिरी चरण के मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी
निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के कल (शनिवार) होने वाले मतदान के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। बिहार, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल सहित 8 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के 57 संसदीय क्षेत्रों में मतदान होना है।
