प्रेस कॉन्फ्रेंस में BSF ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर के बाद फिर घुसपैठ की तैयारी में आतंकी
पाकिस्तान पर भरोसा नहीं: आईजी
आईजी ने कहा कि पाकिस्तान पर भरोसा नहीं किया जा सकता, इसलिए ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है। बीएसएफ अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पूरी तरह तैयार और सतर्क है। आनंद ने यह भी कहा कि सहायक कमांडेंट नेहा भंडारी सहित बीएसएफ की महिला कर्मियों ने अग्रिम चौकियों पर तैनात होकर अनुकरणीय साहस दिखाया है।इसके साथ उन्होंने कहा कि हम सांबा सेक्टर में एक चौकी का नाम ऑपरेशन सिंदूर और दो अन्य का नाम शहीदों के नाम पर रखने का प्रस्ताव कर रहे हैं।बीएसएफ द्वारा अतीत में घुसपैठ की कोशिशों को विफल करने के बारे में बताते हुए अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 40 से 50 संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ की कोशिश को पूर्व-आक्रमण के साथ गोलाबारी के दौरान असफल कर दिया था।
‘दुश्मन को पीछे हटने पर किया मजबूर’
आईजी ने कहा कि हमने एहतियाती हमले किए और दुश्मन को भारी नुकसान पहुंचाया। जिससे आक्रमणकारियों को पीछे हटने पर मजबूर होना पड़ा। सुरक्षाबलों की कार्रवाई से पाकिस्तान के सैनिक, रेंजर्स और आतंकवादी हताहत हुए। उन्होंने कहा कि सीमा पार से फायरिंग और इसकी आड़ में घुसपैठ करने के इनपुट अभी भी मिल रहे हैं। इन खतरों से निपटने के लिए हम तैयार हैं और बीएसएफ व सेना संयुक्त रूप से अभियान चला रही हैं।आईजी ने कहा कि हम जमीन के हर इंच पर कड़ी नजर रख रहे हैं।
