Uttarakhand

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने वीर चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली’ की जयंती की पूर्व संध्या पर उन्हे भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

देहरादून।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने वीर चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली’ की जयंती की पूर्व संध्या पर उनके राष्ट्र के प्रति अमूल्य योगदान को स्मरण करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यपाल ने कहा कि वीर चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली’ न केवल उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर हैं, बल्कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम के प्रेरणास्रोत भी हैं।

राज्यपाल ने कहा कि पेशावर कांड में वीर चन्द्र सिंह ने अपने अद्वितीय साहस और देशभक्ति का परिचय देते हुए निहत्थे लोगों पर गोली चलाने के आदेश को अस्वीकार कर दिया। यह निर्णय उनके अटूट राष्ट्रप्रेम और मानवीय मूल्यों की गहराई को दर्शाता है। राज्यपाल ने कहा कि वीर चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली’ का संघर्ष और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *