उत्तराखंड के इन 40 हजार कर्मचारियों के लिए खुशखबरी!
वर्तमान में 40 हजार से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं कार्यरत
आंगनबाड़ी केंद्रों में वर्तमान में 40 हजार से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं कार्यरत हैं। वे लंबे समय से पेंशन की मांग उठा रही हैंं। अब जबकि उत्तराखंड अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे करने जा रहा है तो सरकार ने महिला सशक्तीकरण के दृष्टिगत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं की पेंशन की मांग को पूरा करने का निश्चय किया है। इस क्रम में विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक में इस विषय पर मंथन किया।
फिर यह प्रस्ताव कैबिनेट में रखा जाएगा और कैबिनेट इनमें से किसी एक प्रारूप का चयन करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार की इस पहल से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं के भविष्य को सुरक्षित करने में मदद मिलेगी।
महिला कल्याण कोष की नियमावली अनुमोदित न होने पर मंत्री आर्या नाराज
देहरादून: महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित महिला कल्याण कोष की नियमावली के लिए लंबे समय से कसरत चल रही है, लेकिन यह अभी तक अनुमोदित नहीं हो पाई है। विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को खेल सचिवालय में हुई विभागीय समीक्षा बैठक में इस स्थिति पर कड़ी नाराजगी जताई।
नंदा-गौरा योजना में 15 तक कर सकेंगे आवेदन
नंदा-गौरा योजना का उल्लेख करते हुए कैबिनेट मंत्री आर्या ने बताया कि अभी तक इस योजना में 36000 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि योजना के लिए आवेदन की तिथि दिसंबर में खत्म हो चुकी है, लेकिन कई जिलों से लगातार आ रही मांग को देखते हुए अधिकारियों केा निर्देश दिए गए हैं कि इस योजना में एक सप्ताह के लिए आवेदन फिर खोले जाएं।उन्होंने कहा कि अब 15 जनवरी तक इस योजना में आवेदन किए जा सकेंगे। बैठक में उन्होंने महिला सारथी योजना, आंगनबाड़ी कल्याण कोष समेत अन्य योजनाओं की समीक्षा भी की। बैठक में सचिव चंद्रेश कुमार यादव, निदेशक प्रशांत आर्य, मुख्य परिवीक्षा अधिकारी मोहित चौधरी उपस्थित थे, जबकि सभी जिलों के जिला कार्यक्रम अधिकारी बैठक से वर्चुअली जुड़े।
