EV बाइक-स्कूटी होगी सस्ती, LCD-LED और मोबाइल के दाम भी घटेंगे; रोजगार समेत कई एलान
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण शुरू कर दिया है। निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री के रूप में संसद में लगातार आठवीं बार बजट प्रस्तुत कर रही हैं। बजट सत्र शुक्रवार को शुरू हुआ और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया। आज के बजट में आम आदमी को राहत मिलने की उम्मीद है।
बुजुर्गों के लिए बड़ा एलान, आयकर में छूट की घोषणा
बुजुर्गों के लिए आयकर में छूट का एलान किया गया है। TDS की सीमा 10 लाख की गई।
कपड़े का सामान सस्ता होगा
वित्त मंत्री ने कपड़े का सामान सस्ता होने का एलान किया।
EV बाइक-स्कूटी होगी सस्ती, लिथियम आयन बैट्री के दाम घटेंगे
लिथियम आयन बैट्री के दाम घटेंगे, इससे EV बाइक-स्कूटी के दाम कम होने की उम्मीद है। बैट्री के दाम कम होने से मोबाइल के दाम भी कम होंगे।
LED और LCD टीवी सस्ते होंगे
वित्त मंत्री ने एलान किया कि LED और LCD टीवी सस्ते होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार कस्टम ड्यूटी घटाकर 2.5 फीसद करेगी।
मेडिकल उपकरण सस्ते होंगे
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एलान किया कि मेडिकल उपकरण सस्ते होंगे। घरेलू उत्पादन बढ़ाने के लिए 37 दवाओं को छूट भी दी गई है।
6 जीवन रक्षक दवाएं होंगी सस्ती
6 जीवन रक्षक दवाएं होंगी सस्ती। सरकार कई दवाओं पर कस्टम ड्यूटी हटाएगी।
बीमा क्षेत्र के लिए बड़ा एलान, 100 फीसद FDI को मंजूरी
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बीमा क्षेत्र के लिए बड़ा एलान किया है। उन्होंने 100 फीसद FDI को मंजूरी देने की बात कही।
: नए इनकम टैक्स बिल का एलान
वित्त मंत्री ने नए इनकम टैक्स बिल का एलान किया है। निर्मला सीतारमण ने कहा कि अगले हफ्ते बिल लाया जाएगा। टैक्स पेयर्स की सुविधा के लिए इसे लाया जा रहा है।
मेडिकल टूरिज्म के लिए आसान वीजा
वित्त मंत्री ने कहा कि मेडिकल टूरिज्म के लिए आसान वीजा दिया जाएगा। इसी के साथ वीजा नियम आसान किए जाएंगे।
डे केयर कैंसर केंद्र खोले जाएंगे
वित्त मंत्री ने कहा कि कैंसर को मात देने के लिए डे केयर कैंसर केंद्र खोले जाएंगे।
गरीबों के लिए बड़ा एलान, 1 लाख अधूरे घर पूरे किए जाएंगेः सीतारमण
वित्त मंत्री ने गरीबों के लिए बड़ा एलान करते हुए कहा कि पीएम आवास योजना के तहत 1 लाख अधूरे घर पूरे किए जाएंगे।
पटना एयरपोर्ट का होगा विस्तार, देश के 88 एयरपोर्ट से छोटे शहरों को जोड़ा जाएगा
वित्त मंत्री ने एलान किया कि पटना एयरपोर्ट का विस्तार किया जाएगा। इसी के साथ देश के 88 एयरपोर्ट से छोटे शहरों को जोड़ा जाएगा।
युवाओं को मिलेगा सस्ता लोन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने युवाओं को सस्ता लोन देने की बात कही है। स्टार्ट अप के लिए बजट बढ़ाया जाएगा। माइक्रो उद्योग को 5 लाख तक का सस्ता कर्ज मिलेगा।
IIT में 6500 सीटें बढ़ाई जाएंगी
वित्त मंत्री ने कहा कि IIT में 6500 सीटें बढ़ाई जाएंगी। इसके लिए सरकार कदम उठाएगी
बिहार पर सरकार का फोकस, IIT पटना को वित्त पोषित किया जाएगा
बिहार पर मोदी सरकार का फोकस है। वित्त मंत्री ने कहा कि देश के 5 आईआईटी की शिक्षा बेहतर की जाएगी और IIT पटना को वित्त पोषित किया जाएगा।
मछुआरों के लिए स्पेशल इकॉनोमिक जोन का एलान
निर्मला सीतारमण ने मछुआरों के लिए स्पेशल इकॉनोमिक जोन बनाने का एलान किया। उन्हें ज्यादा लोन देने का भी एलान किया।
किसानों को सस्ता कर्ज मिलेगा
वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि किसानों को सस्ता कर्ज मिलेगा। इसके लिए किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट भी बढ़ाकर 5 लाख कर दी गई है।
किसानों के लिए लगेगी यूरिया फैक्ट्री
वित्त मंत्री ने कहा कि किसानों को यूरिया की कमी ना हो इसके लिए यूरिया फैक्ट्री लगाई जाएगी।
कपास मिशन प्रोडक्शन का एलान
वित्त मंत्री ने कपास मिशन प्रोडक्शन का एलान किया है। इसमें किसानों को 5 साल का पैकेज दिया जाएगा।
किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ी
वित्त मंत्री ने बजट में किसानों के लिए प्रधानमंत्री धनधान्य योजना का ऐलान किया है। साथ ही किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़कर 5 लाख हुई है.
धन धान्य योजना का विस्तार होगाः वित्त मंत्री
वित्त मंत्री ने आगे कहा कि प्राइम मिनिस्टर धन धान्य योजना का विस्तार होगा। इसमें क्रॉप डायवर्सिफिकेशन पर फोकस होगा। इससे कृषि उत्पादकता बढ़ेगी, जिसका लाभ 7.5 करोड़ किसानों को होगा।
एग्रीकल्चर हमारे लिए पहला इंजन है: निर्मला
वित्त मंत्री ने निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा कि एग्रीकलचर, SME और एक्सपोर्ट सहित हमारा फोकस ग्रोथ के 4 इंजन पर रहा है। एग्रीकल्चर हमारे लिए पहला इंजन है। इसके लिए मैं कुछ खास ऐलान करने जा रही हूं। प्राइम मिनिस्टर धन धान्य योजना का विस्तार होगा।
मखाना बोर्ड का गठन होगा
वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि सरकार मखाना बोर्ड का गठन करेगी। इससे बिहार के किसानों का लाभ होगा।
अर्थव्यवस्था में बढ़ा महिलाओं का योगदान
सीतारमण ने कहा कि अर्थव्यवस्था में महिलाओं का योगदान लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आर्थिक गतिविधियों में 70 फीसद महिलाएं हैं।
निर्मला बोलीं- कृषि उत्पादकता बढ़ाने पर सरकार का जोर
निर्मला सीतारमण ने कहा कि हमारी सरकार का जोर कृषि उत्पादकता बढ़ाने पर है। इसके लिए हम अपनी क्षमता बढ़ाएंगे।
बजट में सरकार का ग्रोथ पर जोरः सीतारमण
निर्मला सीतारमण ने कहा कि बजट में सरकार का ग्रोथ पर जोर है। उन्होंने कहा कि हम किसानों को फायदा हो उसके लिए काम कर रहे हैं।
निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करना शुरू किया
निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करना शुरू कर दिया है। इस दौरान विपक्ष लोकसभा में हंगामा कर रहा है।
केंद्रीय कैबिनेट मंत्री परिसर से बाहर आकर संसद जाते हुए
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने Budget को मंजूरी दी। बैठक के समापन के बाद केंद्रीय कैबिनेट मंत्री परिसर से बाहर निकले।
लोगों के हाथों में अधिक पैसा देने की जरूरतः चैंबर ऑफ कॉमर्स
पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष हेमंत जैन ने कहा कि पिछले कुछ सालों में विकास दर में कमी आई है। हमें यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि विकास दर बढ़े। यह लोगों के हाथों में अधिक पैसा देकर और व्यापार करने में आसानी बढ़ाकर ही संभव होगा। हमें उम्मीद है कि मध्यम वर्ग के पक्ष में आयकर में सुधार किया जाएगा और बुनियादी ढांचे और विनिर्माण क्षेत्र में निवेश बढ़ाया जाएगा।
आम आदमी, छोटे व्यापारियों को राहत दे सरकारः कांग्रेस
कांग्रेस सांसद हिबी ईडन ने कहा कि हमें उम्मीद है कि कर नीतियों और आम आदमी, छोटे व्यापारियों के सामने आने वाली समस्याओं, जिसमें जीएसटी भी शामिल है उसपर कुछ राहत मिलेगी। मनरेगा पर अधिक आवंटन होगा।
बजट से निजी निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीद नहींः जयराम रमेश
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि हमें बजट से बहुत उम्मीदें नहीं हैं कि कुछ बड़ी घोषणाएं की जाएंगी और इससे निजी निवेश को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि देखते हैं कि मध्यम वर्ग को कर में कुछ छूट मिलती है या नहीं। साथ ही, हमें यह भी देखना होगा कि निवेशकों को कर आतंकवाद से कुछ राहत मिलती है या नहीं। हमने जीएसटी में कुछ सुधारों की मांग की है। मोदी 3.0 की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है, देखते हैं जीएसटी 2.0 कब आता है।
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी वित्त मंत्री पर कसा तंज
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि बजट बहुत ही सरलता से एक लेखा विवरण है। इसमें बताया जाता है कि सरकार ने कितना खर्च किया, सरकार ने कितना कमाया। क्या इसमें अधिशेष है या घाटा है। लेकिन दुर्भाग्य से, पिछले कुछ वर्षों में यह वित्त मंत्री के लिए साल में एक बार होने वाला मंच बन गया है, जहां वे मातृत्व से लेकर सेब पाई तक के बारे में बात करते हैं।
मोदी कैबिनेट से बजट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट से बजट को मंजूरी मिल गई है। थोड़ी देर में निर्मला सीतारमण संसद में बजट पेश करेंगी।
पीएम मोदी संसद पहुंचे, बजट पर केंद्रीय कैबिनेट की बैठक जारी
बजट पर केंद्रीय कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में वित्त मंत्री बजट के बारे में बताएंगी।
विकसित भारत के संकल्प की दिशा में होगा बजटः गजेंद्र सिंह शेखावत
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि यह बजट निरंतरता वाला होगा और देश के कल्याण के लिए, गरीबों के लिए होगा तथा विकसित भारत के संकल्प की दिशा में एक नया और मजबूत कदम होगा।
Budget LIVE ये बजट सबको अच्छा लगेगाः रिजिजू
आज का बजट समाज के हर वर्ग के लिए होगाः राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संसद पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि आज जो बजट पेश होगा वो समाज के हर वर्ग के लिए होगा।
Budget 2025 LIVE राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने निर्मला सीतारमण को ‘दही चीनी’ खिलाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति भवन में एक बैठक के दौरान शुभ दही चीनी खिलाई।
Budget LIVE 10 बजकर 25 मिनट पर होगी कैबिनेट बैठक
बजट को लेकर 10 बजकर 25 मिनट पर कैबिनेट बैठक होगी। कैबिनेट के सामने वित्त मंत्री बजट की प्रेजेंटेशन रखेंगीं।
हमें मोदी सरकार के बजट से बहुत कम उम्मीदेंः रॉबर्ट वाड्रा
रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि हमें सरकार से बहुत कम उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा कि मैं चाहूंगा कि निर्मला सीतारमण लोगों के बीच रहें, लोगों की बात सुनें और सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी और लंबे समय से चल रही महंगाई है जिससे लोग परेशान हैं, उसे हल करे। कुंभ चल रहा है लेकिन ट्रेनों, फ्लाइट्स के किराए भी बढ़ गए हैं। केंद्रीय बजट लोगों के हित में होना चाहिए।
संसद भवन पहुंची वित्त मंत्री
राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद भवन पहुंच गईं हैं। वह थोड़ी देर में सदन में केंद्रीय बजट पेश करेंगी।
हर बजट की तरह, इस बार भी राजकोषीय अनुशासन पर फोकस होगाः संजय मेहता
आईएमसी चैंबर ऑफ कॉमर्स के उप महानिदेशक संजय मेहता ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में इस सरकार के हर बजट की तरह, पहली बात जिस पर चर्चा होगी वह है राजकोषीय अनुशासन। वित्त मंत्री ने हर बजट में हमेशा इस पर जोर दिया है। इस बजट का फोकस राजकोषीय अनुशासन पर होगा। फिर कृषि, किसानों, ग्रामीण विकास, रोजगार और विनिर्माण, पूंजीगत व्यय, बुनियादी ढांचे पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
निर्मला सीतारमण राष्ट्रपति भवन से रवाना हुईं
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिलीं निर्मला
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।
राष्ट्रपति भवन पहुंचीं निर्मला सीतारमण
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिलने राष्ट्रपति भवन पहुंचे।
दुलारी देवी की बनाई साड़ी पहनकर आईं निर्मला सीतारमण
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज जो साड़ी पहनी हैं वो मधुबनी कला और पद्म पुरस्कार विजेता दुलारी देवी के कौशल को सम्मान देने के लिए है। दुलारी देवी 2021 की पद्म श्री पुरस्कार विजेता हैं। जब वित्त मंत्री मिथिला कला संस्थान में क्रेडिट आउटरीच गतिविधि के लिए मधुबनी गईं, तो उनकी मुलाकात दुलारी देवी से हुई और उन्होंने बिहार में मधुबनी कला पर चर्चा की। दुलारी देवी ने वित्त मंत्री को साड़ी भेंट की और बजट के दिन इसे पहनने के लिए कहा।
बजट से कोई उम्मीद नहीं, केवल दिल्ली के लोगों को लुभाने की कोशिश होगीः संदीप दीक्षित
कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि हमें बजट से कोई उम्मीद नहीं है। सरकार इसे 10-11 साल से पेश कर रहे हैं और कुछ भी ठोस नहीं किया है। हमें बस यह देखने की जरूरत है कि वे अपने दोस्तों, बड़े पूंजीपतियों को छूट देने के लिए कितने आयाम लेकर आए। वे कुछ वादों के जरिए लोगों को लुभाने की कोशिश कर सकते हैं क्योंकि दिल्ली में चुनाव हैं।
बजट 2025 की प्रतियां संसद में लाई गई
बजट 2025 की प्रतियां संसद में लाई गई हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अपना 8वां केंद्रीय बजट लोकसभा में पेश करेंगी।
राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना हुईं निर्मला सीतारमण, हाथ में है लाल टैब
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में बजट 2025 पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वह पारंपरिक बही खाते के बजाय टैब के माध्यम से बजट पेश करेंगी। निर्मला राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना हो गई हैं और उनके हाथ में लाल टैब है।
वित्त मंत्री निर्मला राष्ट्रपति भवन पहुंचीं
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राष्ट्रपति भवन पहुंच गई हैं।
युवाओं को रोजगार और महंगाई कम होने की उम्मीद
सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने केंद्रीय बजट 2025 पर रेत की मूर्ति बनाई
सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने बजट 2025 को लेकर सीतारमण के साथ रेत की मूर्ति बनाई।
निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय पहुंचीं
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय पहुंच गई हैं। वह आज संसद में बजट पेश करेंगी।
वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी वित्त मंत्रालय पहुंचे
वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी वित्त मंत्रालय पहुंच गए हैं। निर्मला सीतारमण भी थोड़ी देर में मंत्रालय पहुंचेंगी। सड़कों, रेलवे और अन्य महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे में निरंतर निवेश बजटीय फोकस का प्रमुख केंद्र होने की उम्मीद है।
Budget 2025 LIVE बजट में इन 6 फैसलों की सख्त जरूरत
10 लाख रुपये तक की आयकर छूट की मांग कर रहे लोग
बजट में करदाता नई कर व्यवस्था के तहत टैक्स स्लैब में बदलाव की उम्मीद कर रहे हैं, साथ ही छूट सीमा और मानक कटौती में वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं। 10 लाख रुपये तक की वार्षिक आय को कर-मुक्त करने की मांग की जा रही है।
बजट में खपत को बढ़ावा देने, AI में निवेश की उम्मीद
विशेषज्ञ बजट में ऐसे उपायों की उम्मीद कर रहे हैं जो खपत को बढ़ावा दें, पूंजीगत व्यय को प्रोत्साहित करें और रियल एस्टेट, एमएसएमई, स्वास्थ्य सेवा, एआई, इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों का समर्थन करें।
करदाताओं, व्यवसायों को बजट से खास उम्मीदें
बजट 2025 से करदाताओं, व्यवसायों और प्रमुख उद्योगों को उम्मीद है कि सरकार आर्थिक विकास और राजकोषीय विवेक के बीच संतुलन बनाने का काम करेगी।
मुंबई के एक निवासी ने कहा- ट्रेन सुविधाएं और भी बेहतर होनी चाहिए
बजट में आयकर की सीमा में छूट के संकेत
माना जा रहा है कि मध्य वर्ग को राहत देने के लिए बजट में आयकर की सीमा में छूट के साथ ही कुछ अन्य प्रविधान किए जा सकते हैं। इसी के साथ प्रधानमंत्री ने बीते दिन गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाओं को जारी रखने के साथ ही उन्हें और कारगर बनाने के संकेत दिए।
आयकर स्लैब में बदलाव की उम्मीद
आज लोकसभा में आम बजट पेश किया जाएगा। प्रयागराज के महाकुंभ में सनान करने पहुंचे दीपक ने कहा कि आम लोगों को इस बजट से काफी उम्मीदे हैं। उन्होंने कहा कि एक नौकरीपेशा होने के नाते, मुझे उम्मीद है कि सरकार आयकर सीमा में कुछ छूट प्रदान करेगी और 5 लाख के स्लैब में बदलाव करेगी और उस सीमा को 7.5 लाख तक बढ़ाएगी।
बजट में मध्य वर्ग के लिए विशेष प्रविधान के संकेत
मोदी ने शनिवार को पेश होने वाले बजट में मध्य वर्ग के लिए विशेष प्रविधान के संकेत दिए। संसद का बजट सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री ने देश के हर गरीब व मध्य वर्ग पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहने की कामना की। इसके साथ ही उन्होंने इस सत्र के दौरान नारी सशक्तीकरण की दिशा में भी अहम निर्णय लिए जाने का दावा किया।
पीएम मोदी ने बीते दिन आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 की महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की
पीएम मोदी ने शुक्रवार को संसद में प्रस्तुत आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 की महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की हैं, जिसमें बुनियादी ढांचे, ऊर्जा, कृषि और नवाचार में भारत की उल्लेखनीय प्रगति को रेखांकित किया गया है।
लोगों को बजट से राहत की उम्मीद
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में केंद्रीय बजट 2025 पेश करेंगी। सभी की निगाहें बजट पर टिकी हुई हैं। जीवन यापन के लिए बढ़ते खर्चे और आर्थिक दबावों के बीच बहुत खासकर टैक्सपेयर समेत कई सेक्टरों के लोगों को बजट से राहत की उम्मीद है।
निजी निवेश की रफ्तार तेज करने की जरूरत
सरकार के आर्थिक सर्वेक्षण में कहा गया है कि 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने के लिए कई महत्वपूर्ण सेक्टरों में निजी निवेश की रफ्तार तेज करने की जरूरत है, क्योंकि यह साफ है कि सरकार अकेले सभी जरूरतें पूरी नहीं कर सकती।
आर्थिक सर्वेक्षण में 2025 में 2047 तक का रोडमैप
सदन में शुक्रवार को पेश आर्थिक सर्वेक्षण 2025 में 2047 तक भारत को किस तरह से विकसित देश बनाया जाए, इसका एक संपूर्ण रोडमैप दिया गया है। रोडमैप में मौजूदा नियमों व कानूनों में बहुत ही व्यापक स्तर के संशोधन व बदलावों की जरूरत बताते हुए भारत में कारोबार करने की प्रक्रिया को आसान बनाने को प्राथमिकता के तौर पर गिनाया है।
सीतारमण वित्त मंत्री के रूप में संसद में लगातार आठवीं बार बजट प्रस्तुत करेंगी
निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री के रूप में संसद में लगातार आठवीं बार बजट प्रस्तुत करेंगी। बजट सत्र का शुक्रवार को संसद में शुरू हुआ और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया।
