NationalUttarakhand

छत्रू इलाके में सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के छत्रू इलाके में गुरुवार को सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। दोनों तरफ से भारी गोलीबारी चल रही है। आतंकियों के छिपे होने का इनपुट मिला था। जिसके बाद सेना के जवानों ने तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान आंतिकयों ने फायरिंग कर दी। जवानों ने जवाबी कार्रवाई की। दोनों तरफ से फायरिंग जारी है।

वहीं, इससे पहले रविवार को राजौरी में सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई थी। सुरक्षाबल को आतंकवादियों के छिपे होने की विशेष खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद भारतीय सेना ने तलाशी अभियान शुरू किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *