National

दिल्ली में ड्रग तस्करी के रैकेट का भंडाफोड़, NCB ने अब तक की सबसे बड़ी ड्रग की खेप पकड़ने में सफलता हासिल

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अब तक की सबसे बड़ी ड्रग की खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। जानकारी के मुताबिक, एनसीबी ने आज मंगलवार को छापेमारी कर हजारों करोड़ की नशीली दवा लीसर्जिक एसिड डाईएथिलेमाइड (एलएसडी) बरामद की है।

यह पिछले 2 दशकों में सबसे बड़ी जब्ती

इस एक्शन के बाद एनसीबी ने देशभर में फैले ड्रग सिंडीकेट का खुलासा किया है। इस संबंध में एनसीबी के उप महानिदेशक ज्ञानेश्वर सिंह ने बताया कि हमने दो मामलों में छह लोगों को गिरफ्तार किया है और 15,000 एलएसडी ड्रग की जब्ती की है, जो व्यावसायिक मात्रा का 2.5 गुना है। इसकी व्यावसायिक मात्रा .1 ग्राम है। यह एक सिंथेटिक दवा है और बहुत खतरनाक है। यह पिछले 2 दशकों में सबसे बड़ी जब्ती है।

उन्होंने बताया कि ये एक बड़ा नेटवर्क था जिसके तार पोलैंड, नीदरलैंड, USA से होते हुए भारत के विभिन्न राज्य जैसे दिल्ली-NCR, राजस्थान, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश आदि में फैले हुए थे। इसमें अधिकतर लोग शिक्षित युवक हैं और उपभोक्ता युवा वर्ग के छात्र हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *