HealthLifestyle

गिलोय का जूस पीने से दूर होंगी कई परेशानियां, हफ्ते में बस एक दिन सुबह पी लें गिलोय का जूस

नई दिल्ली। सुबह के समय आप क्या खाते-पीते हैं, इसका सीधा असर आपकी सेहत पर पड़ता है। इसलिए अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए जरूरी है कि आप सुबह कुछ हेल्दी चीजें पीएं। इन्हीं में गिलोय भी शामिल है। अपने औषधीय गुणों के कारण सदियों से आयुर्वेद में इस्तेमाल किया जा रहा है। गिलोय का जूस पीना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है खासकर अगर इसे हफ्ते में कम से कम एक बार सुबह खाली पेट पिया जाए। आइए जानते हैं कि हफ्ते में एक दिन सुबह खाली पेट गिलोय का जूस पीने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं।

इम्युनिटी बढ़ाता है

गिलोय एक प्राकृतिक इम्यूनोमॉड्यूलेटर है, जो शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता को मजबूत बनाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर को इन्फेक्शन और बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं। सुबह खाली पेट गिलोय का जूस पीने से सर्दी-जुकाम, वायरल बुखार और इन्फेक्शन से बचाव होता है।

डिटॉक्सिफिकेशन में मददगार

गिलोय का जूस लिवर और किडनी को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करता है। यह शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालकर ब्लड को प्योरिफाई करता है, जिससे स्किन से जुड़ी समस्याएं जैसे मुंहासे, दाग-धब्बे और एलर्जी कम होती हैं।

पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है

गिलोय डाइजेस्टिव एंजाइम्स को एक्टिव करके पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है। यह एसिडिटी, कब्ज और गैस जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। सुबह खाली पेट इसे खाने से पेट साफ रहता है और मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है।

डायबिटीज को कंट्रोल करता है

गिलोय में हाइपोग्लाइसेमिक गुण होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करते हैं। यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाता है, जिससे टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों को फायदा मिलता है।

जोड़ों के दर्द और सूजन में आराम

गिलोय में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो गठिया और जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में मदद करते हैं। नियमित रूप से इसके पीने से हड्डियां मजबूत होती हैं और सूजन कम होती है।

स्ट्रेस और इनसोम्निया से राहत

गिलोय एक अच्छा एडाप्टोजेन है, जो स्ट्रेस और एंग्जायटी को कम करने में मदद करता है। यह दिमाग को शांत करके नींद की क्वालिटी में सुधार लाता है।

स्किन और बालों के लिए फायदेमंद

गिलोय का जूस स्किन को ग्लोइंग बनाने और बालों को मजबूत बनाने में मदद करता है। यह खून साफ करके त्वचा की चमक बढ़ाता है और बालों का झड़ना कम करता है।

इन सावधानियों का ध्यान रखें

प्रेग्नेंट महिलाएं और ब्रेस्ट फीड कराने वाली महिलाओं को डॉक्टर की सलाह के बिना गिलोय नहीं पीना चाहिए। अगर आपको कोई गंभीर बीमारी है या आप दवाइयां ले रहे हैं, तो गिलोय का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *