NationalUttarakhand

दिल्ली: सीलमपुर में 4 मंजिला इमारत ढही, मलबे में फंसे कई लोग, रस्क्यू जारी

उत्तरी दिल्ली। दिल्ली के सीलमपुर में आज सुबह बड़ा हादसा हुआ। ईदगाह जनता कॉलोनी में तीन मंजिला इमारत ढहने से बड़ा हादसा हो गया। जिसमें कुल 7 लोगों के दब गए।

राहत-बचाव टीन ने उसमें से तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया है और  बचाव कार्य के लिए दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक यह जनता मजदूर कॉलोनी है। यह मकान अवैध रूप से बना था।  जनता कॉलोनी में बने मकानों में स्पोट के लिए लोहे के पिलर लगे हुए हैं।

मकान मालिक समेत उनके परिवार के करीब पांच लोग दबे हैं। बता दें गली बहुत संकरी है। करीब ढाई फुट चौड़ी गली है। कोई भी मशीन अंदर नहीं जा पा रही है।

बता दें 30 गज का मकान था। जो तीन मंजिला बना हुआ था। यह झुग्गी क्षेत्र है। मकान मतलूब नाम के व्यक्ति का है। मकान गिरने से पड़ोस के तीन मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।

पुलिस ने जिन लोगों को बचाया है, उनके बारे में जानकारी:

जेपीसी अस्पताल

1. परवेज, 32 वर्ष पुत्र अब्दुल

2. नावेद, 19 वर्ष पुत्र अब्दुल

3. सिज़ा, 21 वर्ष पत्नी परवेज

4. दीपा, 56 वर्ष पत्नी गोविंद

5. गोविंद, 60 वर्ष पुत्र राम चरण

6. रवि कश्यप, 27 वर्ष पुत्र राम चरण

7. ज्योति, 27 वर्ष पत्नी रवि कश्यप

जीटीबी अस्पताल

1. अहमद, 14 माह पुत्र परवेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *