National

अजीत शर्मा को कांग्रेस ने झारखंड में दी बड़ी जिम्मेदारी

भागलपुर। भागलपुर के विधायक अजीत शर्मा को झारखंड विधानसभा के आगामी चुनाव के लिए धनबाद लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्रों का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को पर्यवेक्षक नियुक्त करने संबंधी पत्र जारी किया।

इस क्षेत्र में अपनी राजनीतिक कौशल के आधार पर कांग्रेस को मजबूत करेंगे। उनके पर्यवेक्षक बनाए जाने पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य डॉ. अभय आनन्द, विपिन बिहारी यादव, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सोईन अंसारी, आनंद कुमार झा, कोमल सृष्टि, रविन्द्र नाथ यादव, अभिषेक चौबे आदि ने प्रसन्नता जाहिर की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *