Uttarakhand

CM धामी बोले- रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे केदारनाथ उपचुनाव

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केदारनाथ उपचुनाव को रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे। उन्होंने सदस्यता अभियान का लक्ष्य प्राप्त कर देश के शीर्ष राज्यों में शुमार होने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

रविवार को सुभाष रोड स्थित एक होटल में भाजपा संगठनात्मक चुनाव के लिए प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में मुख्यमंत्री ने कहा, आपदाकाल में भी अथक परिश्रम से हम युवा, बुजुर्ग, महिला, किसान, समेत एससी एसटी ओबीसी समेत सभी वर्गों को पार्टी से जोड़ने में कामयाब हुए हैं। वहीं, अब 20 लाख से अधिक नये प्राथमिक सदस्य बने हैं जो भाजपा परिवार का हिस्सा हैं। हम सबको मिलकर विकसित राज्य बनाने के सपने को एकजुट होकर पूरा करना है।

प्रधानमंत्री मोदी की सहयोग से प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने जो ऐतिहासिक एवं निर्णायक विकास कार्य किए हैं उनका आशीर्वाद जनता से हमें मिल रहा है। 20 नवंबर होने वाले केदारनाथ उपचुनाव में रिकॉर्ड मतों से भाजपा का जीतना तय है। प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कार्यकर्ताओं से मजबूत संगठन से समृद्ध राज्य के निर्माण का आह्वान किया। पिछले सदस्यता अभियान में 11 करोड़ के आंकड़ों को प्राप्त करने में छह महीने का समय लगा था, लेकिन इस बार मात्र डेढ़ माह में ही बारह करोड़ सदस्य बना चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *