Uttarakhand

सीएम धामी बोले- देश की जनता को पीएम मोदी पर पूरा भरोसा

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, तीन राज्यों में चुनाव परिणाम 2024 की जीत का आगाज है। जनता ने अपने मन की बात का इजहार कर दिया है कि अगले साल मोदी के नेतृत्व में देश में प्रचंड बहुमत की सरकार बनने वाली है।

कहा, मध्य प्रदेश में जिस तरह भाजपा की फिर से सरकार बनी है। यह सुशासन की जीत है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की विदाई हुई है। यहां जनता ने तुष्टीकरण, परिवारवाद और सनातन विरोधियों के खिलाफ अपना मत दिया है। उधर, जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने भाजपा मुख्यालय में ढोल नगाड़ों के साथ जश्न मनाया।

मुख्यमंत्री ने जीत के लिए प्रधानमंत्री मोदी को इसका श्रेय देते हुए कहा, चुनाव 2023 का यह सेमीफाइनल था, जिसमें जनता ने फाइनल का आगाज खुद कर दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, ये जीत मोदी के विकास का मंत्र और जनता के विश्वास की जीत है। जनता केंद्र और राज्य की योजनाओं को धरातल पर देख रही है और उसका लाभ ले रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *