National

महाराष्ट्र चुनाव में भाजपा गठबंधन की आंधी, शुरुआती रुझान में महायुति को भारी बहुमत

 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा गठबंधन को बड़ी जीत मिलती दिख रही है। महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों में महायुति अकेले 200 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है।

महाराष्ट्र लोकसभा प्रतिनिधित्व के मामले में दूसरा सबसे बड़ा और भारत में विधानसभा की ताकत के मामले में तीसरा सबसे बड़ा राज्य है। इस महत्वपूर्ण चुनाव के नतीजे एकनाथ शिंदे के लिए बड़ी जीत है, क्योंकि उनकी पार्टी अकेले एमवीए से ज्यादा सीटें लाई है। अजित पवार ने भी शरद पवार को झटका दिया है।

Maharashtra Election Result: महाराष्ट्र में भाजपा-एनसीपी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू किया

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और बारामती विधानसभा से एनसीपी उम्मीदवार अजित पवार के समर्थकों ने पटाखे फोड़ने शुरू कर दिए हैं। चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार अजित पवार 15,382 वोटों से आगे चल रहे हैं।

महायुति ने राज्य में 145 सीटों के बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। बीजेपी 118, शिवसेना 56, एनसीपी 37 पर आगे है।
23 Nov 202410:42:57 AM

Maharashtra Election Result 2024 संजय राउत बोले- नतीजों में गड़बड़ हुई है

महाराष्ट्र चुनाव में हार देखते हुए संजय राउत ने कहा कि नतीजों में गड़बड़ हुई है। उन्होंने कहा कि अब महाराष्ट्र को विपक्ष का नेता भी नहीं मिलेगा।Maharashtra Election Result 2024 चुनाव आयोग ने भी रुझानों में भाजपा गठबंधन को दिया बहुमत

Maharashtra Election Result 2024 चुनाव आयोग ने भी रुझानों में भाजपा गठबंधन को दिया बहुमत

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार रुझानों में भाजपा गठबंधन को बहुमत मिल गया है। अकेली भाजपा 115 सीटों पर आगे है।

23 Nov 202410:02:37 AM

Maharashtra Election Result 2024 महायुति 210 सीटों पर आगे

Maharashtra Election Result 2024 महायुति 210 सीटों पर आगे

महायुति 210 सीटों पर आगे चल रही। भाजपा 150 सीटों पर लड़कर 135 सीटों पर आगे है। वहीं, चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, भाजपा 75 सीटों पर आगे है।

Maharashtra Vidhan Sabha Election Result 2024 नवाब मलिक को मिल रही करारी हार

नवाब मलिक को करारी हार मिलती दिख रही है। मानखुर्द शिवाजी नगर से अबू आजमी आगे चल रहे हैं। आजमी को AIMIM के अतीक खान से कड़ी टक्कर मिल रही है।

Maharashtra Election Result 2024 महायुति की डबल सेंचुरी, MVA को बड़ा झटका

Maharashtra Election Result 2024 महायुति की डबल सेंचुरी, MVA को बड़ा झटका

रुझानों में महायुति को बड़ी जीत मिलती दिख रही है। भाजपा गठबंधन डबल सेंचुरी मारते हुए 201 सीटों पर आगे है वहीं, MVA 60 सीटों पर आगे है।

Maharashtra Vidhan Sabha Election Result 2024 महाराष्ट्र में भाजपा की लहर

रुझानों में महाराष्ट्र के अंदर भाजपा की लहर चलती दिख रही है। अकेली भाजपा 114 सीटों पर आगे है। वहीं, महायुति अब 180 सीटों पर आगे है।

Maharashtra Election Result 2024 LIVE: महाराष्ट्र के रुझानों में भाजपा गठबंधन को बहुमत

महाराष्ट्र के शुरुआती रुझानों में भाजपा नीत महायुति गठबंधन को बहुमत मिल गया है। वहीं, MVA 100 सीटों के आंकड़े को भी पार नहीं करती दिख रही है।

Maharashtra Election Result 2024 MVA 127 सीटों पर आगे हुई

महाराष्ट्र में बड़ा उलटफेर हो गया है। रुझानों में MVA ने महायुति पर बढ़त बना ली है। एमवीए अब 127 और महायुति 126 सीटों पर आगे चल रही है।

Maharashtra Election Result 2024 LIVE: रुझानों में बड़ा उलटफेर, महायुति और MVA में अब कांटे की टक्कर

रुझानों में बड़ा उलटफेर सामने आया है। महायुति और MVA में अब कांटे की टक्कर हो गई है। दोनों गठबंधन 125 सीटों पर आगे चल रहे है।

Maharashtra Vidhan Sabha Election Result 2024 LIVE: महायुति अब 131 सीटों पर आगे

 महायुति अब 131 सीटों के साथ बहुमत के आंकड़े के करीब है और एमवीए 114 सीटों पर आगे है।

Maharashtra Election Result 2024 चुनाव आयोग के अनुसार एमवीए और महायुति में कांटे की टक्कर

चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार 9 बजे तक आए परिणामों में बीजेपी और राकांपा 4-4 सीटों पर आगे है। वहीं, एनसीपी (शरद पवार) को 3 सीटें मिली है।

Maharashtra Vidhan Sabha Election: बीजेपी- 1 और शिवसेना 1 सीट पर आगे: चुनाव आयोग

चुनाव आयोग के शुरुआती रुझान के अनुसार महायुति की बीजेपी- 1 और शिवसेना 1 सीट पर आगे है।

Maharashtra Vidhan Sabha Election Result 2024 महायुति को एमवीए पर बड़ी बढ़त मिली

महायुति को एमवीए पर बड़ी बढ़त मिल गई है। महायुति 101 और एमवीए 70 सीटों पर आगे है।

Maharashtra Election Result 2024 महायुति अब 91 सीटों पर आगे हुई, एमवीए 65 सीटों पर आगे

रुझानों में महायुति अब 91 सीटों पर आगे चल रही है। एमवीए 65 सीटों पर आगे है।

मुंबई की ज्यादातर सीटों पर महायुति आगे

शुरुआती रुझानों में मुंबई की ज्यादातर सीटों पर महायुति आगे चल रही है।

महायुति अब 63 सीटों पर आगे, MVA काफी पीछे

शुरुआती रुझान में महायुति अब 63 सीटों पर आगे हो गई है। वहीं, MVA काफी पीछे चल रही है। एमवीए अभी 39 सीटों पर आगे है।

शुरुआती रुझान में महायुति को बढ़त, एमवीए पीछे

महाराष्ट्र के नतीजों के शुरुआती रुझान में महायुति को 42 सीट पर बढ़त है, वहीं एमवीए 22 सीटों के साथ पीछे है।

बारामती से अजित पवार चल रहे पीछे

बारामती से अजित पवार पीछे चल रहे हैं। शुरुआती रुझान में भाजपा नीत महायुति 25 सीटों पर आगे है।

महायुति 20 सीटों पर निकली आगे, एमवीए को 15 सीट

शुरुआती रुझान में महायुति 20 सीटों पर आगे और एमवीए को 15 सीटें।

शुरुआती रुझान में एमवीए को 5 तो महायुति को 3 सीटें मिली

महाराष्ट्र नतीजों के शुरुआती रुझान में एमवीए को 5 तो महायुति को 3 सीटें मिली हैं। पुणे कैंट में भाजपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

गोंदिया से कांग्रेस के गोपालदास अग्रवाल आगे

गोंदिया से कांग्रेस के गोपालदास अग्रवाल आगे चल रहे हैं। पोस्टल बैलेट के रुझान आने लगे हैं।

पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू, पुणे कैंट से भाजपा के कांबले आगे

पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू हो गई है। पुणे कैंट से भाजपा के कांबले सुनील आगे चल रहे हैं।

महाराष्ट्र चुनाव के रुझान में BJP का खुला खाता

 महाराष्ट्र चुनाव के रुझान में BJP का खाता खुल गया है।

थोड़ी देर में आएगा पहला रुझान

महाराष्ट्र चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। थोड़ी देर में पहला रुझान आएगा।

नतीजों से पहले भाजपा मुख्यालय में जलेबियां बननी शुरू

महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव की मतगणना के बीच दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में जलेबियां बनाई जा रही हैं।

 

 सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे संजय निरुपम

दिंडोशी विधानसभा क्षेत्र से शिवसेना उम्मीदवार संजय निरुपम मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे हैं। थोड़ी देर में नतीजे आने शुरू होंगे।

MVA ही बनेगी विजेता: प्रियंका चतुर्वेदी

महाराष्ट्र चुनाव की वोटों की गिनती से पहले शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि अभी शुरुआती रुझान आने शुरू होंगे, डाक मतपत्रों की गिनती होगी। मुझे लगता है कि सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे के आसपास तस्वीर साफ हो जाएगी। लेकिन यह बहुत स्पष्ट है कि महाराष्ट्र की जनता महाविकास अघाड़ी को विजयी बनाएगी।

 

पुणे ग्रामीण के डिप्टी एसपी बोले- हमारे यहां पूरी गोपनीयता बनाई जाएगी

महाराष्ट्र चुनाव 2024 की मतगणना को लेकर पुणे ग्रामीण के डिप्टी एसपी सुदर्शन राठौर ने बताया कि भारतीय निर्वाचन विभाग के दिशा-निर्देश के अनुसार सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। किसी को भी मोबाइल फोन लाने की अनुमति नहीं दी गई है। पूरी गोपनीयता बनाई जाएगी। आज यहां हमारे 250 जवानों की तैनाती की गई है और 20 अफसरों को भी ड्यूटी दी गई है।

 

जीत महाविकास अघाड़ी की होगी- प्रियंका चतुर्वेदी

शिवसेना(UBT) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने महाराष्ट्र के परिणामों को लेकर कहा कि सही मायने में पूरी तस्वीर आज 11 बजे स्पष्ट हो जाएगी लेकिन ये बहुत स्पष्ट है कि महाराष्ट्र की जनता महाविकास अघाड़ी को विजयी बनाएगी और हमें सरकार बनाने का फिर मौका मिलेगा। पिछले 2.5 साल में महाराष्ट्र ने भ्रष्टाचार, लूट, महिलाओं पर अत्याचार, किसानों को त्रस्त, युवाओं को बेरोजगार होते हुए देखा है… जीत हमारी (महाविकास अघाड़ी) होगी।

मुंबादेवी में विकास और आवास सबसे बड़ा मुद्दा- शाइना एनसी

शिंदे गुट की शिव सेना नेता शाइना एनसी ने कहा कि मुंबादेवी में लोगों के लिए विकास और आवास सबसे बड़ा मुद्दा है। अगर आप महिलाओं को देखें, तो महिलाएं क्या चाहती हैं? वे सुरक्षा चाहती हैं, वहां कोई अस्पताल नहीं है, कोई स्कूल नहीं है। दुर्भाग्य से, खुली जगह एक दूर का सपना है। यह महाराष्ट्र का शायद सबसे पिछड़ा निर्वाचन क्षेत्र है।

सिद्धिविनायक मंदिर पूजा करने पहुंची शाइना एनसी

मुंबा देवी विधानसभा क्षेत्र से शिवसेना उम्मीदवार शाइना एनसी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 की मतगणना से पहले पूजा करने के लिए मुंबई में श्री सिद्धिविनायक मंदिर का दौरा किया।

कांग्रेस ने नतीजों के बाद का बनाया प्लान

कांग्रेस ने नतीजों के बाद का प्लान भी बना लिया है। पार्टी ने टूट के डर से विधायकों को तेलंगाना और कर्नाटक में शिफ्ट करने की रणनीति बनाई है।

‘महाविकास अघाड़ी सरकार बनाएगी’- यूबीटी उम्मीदवार श्रद्धा जाधव

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मतगणना से पहले, वडाला से शिवसेना (UBT) उम्मीदवार श्रद्धा जाधव ने कहा कि परिणाम आज आएंगे। हमारी जीत निश्चित है…महाविकास अघाड़ी सरकार बनाएगी।”

 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 105 सीटें मिली थी

महाराष्ट्र में 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 105, शिवसेना को 56, एनसीपी को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिली थीं। यह चुनाव भाजपा और शिवसेना ने गठबंधन में लड़ा था। लेकिन सीएम पद को लेकर हुई खींचतान के बाद यह गठबंधन टूट गया था। इसके बाद शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस ने महा विकास अघाड़ी बनाकर सरकार बनाई थी।

कांग्रेस पार्टी सतर्क, विधायकों पर रख रही नजर

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव खत्म होने और एग्जिट पोल के बाद कांग्रेस पार्टी सतर्क रुख के साथ आगे बढ़ रही है। कांग्रेस पार्टी के एग्जिट पोल को देखते हुए पार्टी ने नतीजों के बाद अपना जिताऊ उम्मीदवार तय करने की कोशिशें शुरू कर दी हैं।

सरकार बनाने के लिए 145 विधायकों का समर्थन जरूरी

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 288 सीटों पर मतदान हुआ है। सरकार बनाने के लिए महायुति और महाविकास आघाड़ी दोनों गठबंधनों के लिए 145 विधायकों का समर्थन जरूरी होगा।

बीजेपी गठबंधन को 41 फीसदी वोट

 एग्जिट पोल के नतीजों में बीजेपी गठबंधन को 41 फीसदी वोट और एमवीए को 40 फीसदी वोट मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है। अन्य को करीब 19 फीसदी मत मिल सकते हैं।

महायुति और महाविकास आघाड़ी (एमवीए) के बीच कांटे की टक

 महाराष्ट्र में चुनाव परिणाम की बात करें, तो हाल ही में आए एग्जिट पोल के नतीजों में किसी को भी बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी गठबंधन महायुति और कांग्रेस गठबंधन महाविकास आघाड़ी (एमवीए) के बीच कांटे की टक्कर है।

2024 सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू होगी। इस चुनाव में एमवीए और महायुति में कांटे की टक्कर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *