National

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट जारी, नतीजे जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हो जाएंगे

नई दिल्ली। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट जारी होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। नतीजे जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हो जाएंगे। वहीं, अगर लास्ट ईयर की बात करें, तो साल 2024 में सबसे ज्यादा बेहतर रिजल्ट रहा था। पिछले साल 87.21% छात्र-छात्राएं पास हुए थे। वहीं,साल 2023 में 83.73% और वर्ष 2022 में 80.15 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए थे। इसके अलावा, साल 2021 में 78.04% ही स्टूडेंट्स ने 12वीं का एग्जाम क्लीयर किया था।

कराया गया था टॉपर्स वैरीफिकेशन

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट टॉपर्स का वैरीफिकेशन हाल ही में पूरा किया गया था।

रिजल्ट देखने के लिए इन डिटेल्स की होगी जरूरत

रोल नंबर और रोल कोड सहित अन्य जानकारी एंटर करके बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे देखे जा सकेंगे।

शुरू होने वाली है प्रेस कॉन्फ्रेंस

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत हो चुकी है।

1,677 केंद्रों पर हुई थी परीक्षा

 बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा इस साल, राज्य भर के 1,677 केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

टूट सकता है पिछले सालों का रिकाॅर्ड

 बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट कक्षा में पिछले वर्षों का रिकॉर्ड टूट सकता है। संभव है कि इस साल 2024 की अपेक्षा में पास प्रतिशत और भी बढ़ जाए। पिछले साल 87 फीसदी से अधिक परीक्षार्थी सफल हुए थे।

सेकेंड और थर्ड पोजिशीन वाले छात्र-छात्राओं को मिलेगी ये धन

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट दूसरे टॉपर को डेढ़ लाख रुपये मिलेंगे। पिछले साल तक 75,000 रुपये ही मिलता था। वहीं, तीसरा स्थान लाने वाले टॉपर को 1 लाख रुपया दिया जाएगा।

पहले स्थान वाले को मिलेंगे 2 लाख रूपये

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट कक्षा में पहला स्थान प्राप्त करने वाले टॉपर को 2 लाख रुपये मिलेंगे, जबकि पहले स्टूडेंट्स को 1 लाख रुपये ही मिलते थे।

लास्ट ईयर साइंस स्ट्रीम में ये स्टूडेंट्स रहे थे टॉपर

 1. मृत्युंजय कुमार 481
2. सिमरन गुप्ता 477
2. वरुण कुमार 477
3. प्रिंस कुमार 476

इन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे बिहार बोर्ड रिजल्ट

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट की जांच करने के लिए परीक्षार्थियों को सबसे पहले स्टूडेंट्स को interresult2025.com या interbiharboard.com पर जाएं।अब यहां होमपेज पर उपलब्ध इंटर रिजल्ट लिंक खोलें। इसके बाद, अपना रोल कोड और रोल नंबर डालें। सबमिट करें और अपना रिजल्ट देखें। रिजल्ट की जांच करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेकर रख लें।

पिछले साल काॅमर्स में इन स्टूडेंट्स् ने किया था टॉप

1. प्रिया कुमारी 478
2. सौरभ कुमार 470
3. गुलशन कुमार 469
3. कुणाल कुमार 469
4. सुजाता कुमारी 468
4. साक्षी कुमारी 468

आर्ट्स स्ट्रीम में पिछले साल इन स्टूडेंट्स ने किया था टॉप

 पिछले साल तुषार कुमार पहले स्थान पर 482 अंकों के साथ रहे थे। इसके अलावा, सेकेंड पोजीशिन पर निशि सिन्हा 473 अंकों के साथ रहीं थीं। वहीं, तनु कुमारी 472 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर और कुमार निशांत 469 अंकों के साथ चौथे नंबर पर रहे थे। इसके अलावा,
अभिलाषा कुमारी रहीं थीं, जिन्होंने 468 अंक प्राप्त किए थे।

इन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे नतीजे

 interresult2025.com और interbiharboard.com पर देख सकेंगे।

पिछले 5 सालों में ऐसा रहा है 12वीं का रिजल्ट

2024: 87.21%
2023: 83.73%
2022: 80.15%
2021: 78.04%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *