National

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी मुठभेड़, 6 नक्सली मारे गिराए

 छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में छह नक्सली मारे गए। पुलिस ने बताया कि आज सुबह बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है।

मुठभेड़ में मारे गए छह नक्सली

एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षाकर्मियों के साथ हुई मुठभेड़ में एक महिला समेत छह नक्सली मारे गए हैं। जानकारी के अनुसार, बीजापुर जिले के चिकुरबत्ती-पुसबाका के पास वन क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई।

नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी टीम

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। ये मुठभेड़ बासागुड़ा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिकुरभट्टी और पुसबका गांवों के जंगलों में हुई।

छह नक्सलियों के शव किए बरामद

उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन में डीआरजी, सीआरपीएफ 229, कोबरा की टीम शामिल थी। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ खत्म होने के बाद घटनास्थल से एक महिला समेत छह नक्सलियों के शव बरामद किए गए। फिलहाल मौके पर तलाशी अभियान चल रहा है।

ग्रामीणों की हत्या के बाद चलाया ऑपरेशन

उल्लेखनीय तीन ग्रामीणों की हत्या के बाद सुरक्षाबलों की टीम पोलमपल्ली, चिपुरभट्टी इलाके में तलाशी अभियान पर निकली थी। इसी दौरान सुरक्षाबलों की टीम और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। बता दें कि बीजापुर जिला बस्तर लोकसभा क्षेत्र में आता है। यहां 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *