National

खेमका हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में ढेर हुआ ‘राजा’, हाथियारों का काला कारोबार आया सामने

पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के पीरदमरिया में पुलिस ने विकास उर्फ ​​राजा को मुठभेड़ में मार गिराया। बताया जाता है कि गोपाल खेमका हत्याकांड में उसने हथियार सप्लाई किया था।

मंगलवार को शूटर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने रात भर छापेमारी की। इसी क्रम में कुख्यात राजा ने पुलिस पर फायरिंग की और जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग कर उसे मार गिराया।

स्थानीय पुलिस मुठभेड़ के संबंध में कुछ भी बताने से इनकार कर रही है, उनका कहना है कि एसएसपी पूरे मामले की जानकारी देंगे।

जानकारी के मुताबिक, घटनास्थल से एक पिस्तौल, एक गोली और एक कारतूस बरामद किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *