गर्मी से सावधान! प्रचंड गर्मी और लू के थपेड़ों से बचें, अभी दो-तीन दिन राहत के आसार नहीं
येलो जोन में बना है शहर का प्रदूषण
गुरुग्राम : लू के थपेड़ों और प्रचंड गर्मी ने किया बेहाल
गुरुग्राम में पड़ रही प्रचंड गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर में सूरज की तेज किरणों और लू के थपेड़ों ने तपिश को और ज्यादा बढ़ा दिया।
दोपहर 12 से 3 बजे के बीच धूप से बचने की सलाह
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। तेज धूप के कारण दोपहर में बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। स्कूल, कॉलेज और दफ्तर जाने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
डॉक्टरों और विशेषज्ञों का कहना है कि इस मौसम में लू लगने का खतरा अधिक होता है, ऐसे में सतर्कता जरूरी है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे गर्मी के असर से बचने के लिए सावधानी बरतें और जरूरी न हो तो दिन के समय बाहर निकलने से बचें।
अगले चार दिन का तापमान पूर्वानुमान
| अप्रैल | न्यूनतम तापमान | अधिकतम तापमान |
| 23 | 21.0 | 38.0 |
| 24 | 20.0 | 38.0 |
| 25 | 20.0 | 39.0 |
| 26 | 21.0 | 39.0 |
