दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने एक और गारंटी का दावा, 300 यूनिट बिजली मुफ्त, 500 में सिलेंडर और राशन किट फ्री’,
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने एक और गारंटी का दावा किया है। कांग्रेस ने दावा किया कि आप की 200 यूनिट के मुकाबले कांग्रेस फ्री बिजली योजना के तहत लोगों को 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी।
महंगाई मुक्ति योजना के तहत 500 रुपये में सिलेंडर मिलेगा और साथ में राशन किट भी फ्री दी जाएगी। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान तेलंगाना के सीएम रेमंत रेड्डी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए एक साथ कांग्रेस की चौथी और पांचवीं गारंटी दी।
कहा कि अगर दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनी तो दिल्ली वासियों को 400 यूनिट तक बिजली के उपयोग का कोई पैसा नहीं देना होगा।
कहा कि अगर दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनी तो दिल्ली वासियों को 400 यूनिट तक बिजली के उपयोग का कोई पैसा नहीं देना होगा।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी काजी निजामुद्दीन और प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव सहित अन्य नेता भी मौजूद रहे।
