अरविंद केजरीवाल एक बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, बुजुर्गों के बड़ा एलान कर सकते हैं केजरीवाल
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के संरक्षक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज यानी बुधवार को दोपहर में एक बजे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
बुजुर्गों के लिए कर सकते हैं बड़ा एलान
आज दोपहर 1 बजे बहुत ही महत्वपूर्ण घोषणा करने जा रहा हूँ।
ये घोषणा हमारे बुजुर्गों के लिए होगी और दिल्ली मॉडल में एक और मील का पत्थर साबित होगी।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 18, 2024
अरविंद केजरीवाल प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ी घोषणा कर सकते हैं। माना जा रहा है कि केजरीवाल बुजुर्गों के लिए बड़ी घोषणा कर सकते हैं।
पहले महिलाओं के लिए की थी बड़ी घोषणा
इससे पहले आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की महिलाओं के लिए एक अहम घोषणा की थी। जिसके तहत दिल्ली की महिलाओं को चुनाव के बाद 2100 रुपये प्रति माह मिलेंगे।
