अमृतसर में आंबेडकर की प्रतिमा का अपमान, CM मान; बोले- किसी को बख्शा नहीं जाएगा
आरोपियों को कड़ी सजा दी जाएगी- सीएम मान
एक्स पर एक पोस्ट में सीएम मान ने लिखा कि श्री अमृतसर साहिब की हेरिटेज स्ट्रीट पर बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर जी की मूर्ति तोड़े जाने की घटना बेहद निंदनीय है और इस घटना के लिए किसी को माफ नहीं किया जाएगा।
सुखबीर बादल ने भी की निंदा
शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के नेता सुखबीर सिंह बादल ने भी इस कृत्य की निंदा करते हुए कहा कि इससे लाखों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और घटना के पीछे की साजिश का पता लगाने के लिए गहन जांच की मांग की।
मामले की जांच जारी
पंजाब पुलिस ने रविवार को पहले कहा था कि उन्होंने मूर्ति के साथ छेड़छाड़ करने के कथित प्रयास के लिए कुछ बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना के पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए जांच जारी है।अमृतसर में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एआईजी) जगजीत सिंह वालिया ने एएनआई को बताया कि कुछ बदमाशों ने टाउन हॉल में बीआर अंबेडकर की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। हमने उन्हें पकड़ लिया और मामला दर्ज कर लिया है तथा जांच चल रही है। घटना के पीछे का मकसद अभी पता नहीं चल पाया है।
