National

आधुनिक लड़ाकू विमानों से लैस होगी वायुसेना! 100 LCA मार्क-1A लड़ाकू विमानों का दिया ऑर्डर

नई दिल्ली। अब पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की खैर नहीं है। लंबे समय से चल रहा इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है। दरअसल, भारत में निर्मित स्वदेशी एलसीए मार्क 1ए लड़ाकू विमान ने आज अपनी सफलतापूर्ण पहली उड़ान भरी है। बेंगलुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटिड द्वारा निर्मित यह विमान अपनी पहली उड़ान के दौरान 15 मिनट तक हवा में रहा।

पाकिस्तान की सीमा के पास होगा तैनात

एचएएल इस मार्च के अंत तक वायुसेना को स्वदेशी लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट सौंप सकता है। इस लड़ाकू विमान को वायुसेना पाकिस्तान की सीमा से सटे राजस्थान के बीकानेर स्थित नाल एयरक्राफ्ट स्टेशन पर तैनात किया सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *