प्रधानमंत्री ने प्रवासी भारतीयों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत की सफलता आज पुरी दुनिया देख रही है
बहुत जल्द हम पांचवीं से तीसरी अर्थव्यवस्था
पिछले 10 वर्षों में भारत में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर हुए हैं।10वें नंबर से हम 5वीं अर्थव्यवस्था बने हैं और बहुत जल्द हम पांचवीं से तीसरी अर्थव्यवस्था बनने वाले हैं। भारत का डिजिटल के क्षेत्र में विकास प्रशंसनीय है। आप अगली बार आएं तो मेड इन इंडिया जहाज में बैठकर आएं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भगवान जगन्नाथ और भगवान लिंगराज की धरती पर पूरी दुनिया से आए अपने प्रवासी भाई बहनों का मैं स्वागत करता हूं। प्रधानमंत्री ने स्वागत गान टीम को बधाई दी और कहा कि यह स्वागत गान दुनिया में जहां भी भारतीय समुदाय के कार्यक्रम हों, इस स्वागत गान बजाए।
पीएम मोदी ने बताया- आने वाले दशक में भारत क्या करेगा?
पीएम मोदी ने महाकुंभ के बारे में बताया
प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रयागराज में महाकुंभ शुरू हो रहा है, यह मौका बार-बार नहीं मिलता, वहां जरूर होकर आएं। 1947 में भारत को आजादी मिली इसमें हमारे प्रवासियों का भी बड़ा योगदान रहा है। अब हमारा टारगेट 2047 में भारत को विकसित देश बनाना है।भारत के विकास में आप अपना योगदान दे रहे हैं। हमारा प्रयास इसमें गति देने की है।आपका हर प्रयास भारत को मजबूत करेगा, भारत के विकास यात्रा में मदद करेगा।दुनिया में भारत को मेट्रो शहर तक ही जाना पहचाना जाता है।परन्तु भारत का बड़ा हिस्सा टू टियर, थ्री टियर शहरों के साथ गांव में है।वहां बड़े बड़े हेरिटेज हैं।इससे दुनिया को हमें कनेक्ट करना है। आप अपने बच्चों को वहां ले जाएं।अगली बार जब आप भारत आएं तो कम से कम पांच मित्रों को लेकर आएं।
आप विदेश में रहकर भी भारत को प्रमोट करें
- पीएम मोदी ने कहा कि आप जहां रहते हैं, वहां के लोगों को भारत देखने के लिए अपील करें।
- इससे भारत को जानने समझने में मदद मिलेगी।स्टडी इन इंडिया प्रोग्राम का हिस्सा बने।
- जिस देश में आप रहते हैं, वहां भारत की असली इतिहास को लोगों तक पहुंचाने के लिए आपको आगे आना होगा।
- हमारी समृद्धि और गुलामी के लंबे काल खंड को नहीं जानती है, भारत आज विश्व वंधु के रूप में दुनिया में जाना जाता है।
- आप जिस देश में रहते हैं, वहां कोई ना कोई सम्मान समारोह शुरू कर सकते हैं, वह सम्मान वहां के मूल निवासियों के लिए हो।
आप मेड इन इंडिया के प्रोडक्ट को बढ़ावा दें
आप मेड इन इंडिया प्रोडक्ट को बढ़ावा दें, वहां नहीं मिल रही है तो आन लाइन आर्डर करें। इससे भारत के निर्माण में आप सबका बहुत बड़ा योगदान होगा। अभी कुछ दिन पहले मैं गयान गया था। वहां के राष्ट्रपति के साथ एक पेड़ अपने मां के नाम कार्यक्रम में हिस्सा लिया। आप जहां भी हैं, वहां एक पेड़ अपनी मां के नाम जरूर लगाएं। आप जाएं तो विकसित भारत के सपने को लेकर जाएं।
