National

AAP मंत्री आतिशी ने लगाया भाजपा पर सरकार गिराने की कोशिश का आरोप

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर दिल्ली में ऑपरेशन लोटस 2.0 शुरू करने का आरोप लगाया.

इसके साथ ही उन्होंने दावा कि बीजेपी ने आप के 7 विधायकों को अपने पाले में करने की कोशिश की और उन्हें पाला बदलने के लिए 25 करोड़ रुपये की पेशकश की. सीएम केजरीवाल ने दावा किया कि बीजेपी द्वारा आप विधायकों से बातचीत की गई थी, जिन्होंने कथित तौर पर धमकी दी थी कि शराब नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा.

सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखे पर एक पोस्ट में कहा, ‘पिछले दिनों इन्होंने दिल्ली के हमारे 7 विधायकों से संपर्क कर कहा कि कुछ दिन बाद केजरीवाल को गिरफ़्तार कर लेंगे. उसके बाद विधायकों को तोड़ेंगे. 21 विधायकों से बात हो गयी है. औरों से भी बात कर रहे हैं. उसके बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिरा देंगे. आप भी आ जाओ. 25 करोड़ रुपये देंगे और बीजेपी की टिकट से चुनाव लड़वा देंगे.’

इसके साथ ही उन्होंने लिखा, ‘हालांकि उनका दावा है कि उन्होंने 21 विधायकों से संपर्क किया है, लेकिन हमारी जानकारी के मुताबिक उन्होंने अभी तक 7 विधायकों को ही संपर्क किया है और सबने मना कर दिया.’

सीएम केजरीवाल ने इसके साथ ही आरोप लगाया, ‘इसका मतलब किसी शराब घोटाले की जांच के लिए मुझे गिरफ्तार नहीं किया जा रहा, बल्कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिराने के लिए षड्यंत्र कर रहे हैं.’

वहीं आप की राज्यसभा सांसद आतिशी मार्लेना ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर आरोप लगाया कि दिल्ली में बीजेपी ने ऑपरेशन लोट्स 2.0 शुरू कर दिया है. उन्होंने आरोप लगाया, ‘पिछले कुछ दिनों में बीजेपी ने 7 विधायको से संपर्क किया है. बीजेपी कह रही है कि वो केजरीवाल को गिरफ्तार कर लेंगे और सरकार गिरा देंगे. बीजेपी 21 विधायकों को 25-25 करोड़ में खरीदना चाह रही है.’

आतिशी मार्लेना के इन आरोपों पर बीजेपी प्रवक्ता हरीश खुराना ने बेबुनियाद बताते हुए कहा, ‘आतिशी नई मनोहर कहानियां लेकर मीडिया के सामने आई हैं. वो पहले भी ये बोल चुके हैं, तब भी सबूत नहीं दे पाए थे, दाएं-बाएं हो गए थे.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *