कूलर बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां
ग्रेटर नोएडा। कूलर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग ने विकराल रूप ले लिया है। आधा दर्जन दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। आशंका जताई जा रही है कि वायरिंग में फॉल्ट की वजह से आग लगी है।