पाकिस्तान के सिंध में स्थित है 100 साल पुराना शिव मंदिर, हिन्दू समुदाय के प्रतिनिधि ने पाक सरकार से की बड़ी मांग
पाकिस्तान। पाकिस्तान के सिंध प्रांत के टांडो जाम कस्बे के पास 100 साल पुराना एक शिव मंदिर है, जिसकी जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। एक हिन्दू समुदाय के प्रतिनिध ने पाकिस्तान की सरकार से अवैध निर्माण को रोकने की अपील की है।
सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर दरावर इत्तेहाद पाकिस्तान के प्रमुख शिवा काछी ने कहा, “मंदिर एक सदी से भी अधिक पुराना है। कुछ लोगों ने मंदिर के आसपास की भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया है और अवैध निर्माण शुरू कर दिया है और मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते को भी अवरुद्ध कर दिया है।”बता दें, दरावर इत्तेहाद एक संगठन है जो पाकिस्तान में हिन्दू समुदाय का प्रतिनिधित्व करता है। अपने वीडियो में काछी ने कहा कि कराची से करीब 185 किलोमीटर दूर टांडो जाम कस्बे के पास मूसा खातियान गांव में शिव मंदिर और मंदिर के आसपास करीब चार एकड़ जमीन का प्रबंधन एक समिति करती है।
पिछले साल मंदिर का हुआ था जिर्णोद्धार
उन्होंने बताया कि मंदिर के पास ही हिन्दुओं के लिए एक श्मशान स्थल भी है, जहां वार्षिक धार्मिक समारोह आयोजित किया जाता है। काछी ने कहा कि हर सोमवार को हिन्दू समुदाय के लोग मंदिर में भजन भी गाते हैं।
