National

महिला आरक्षण बिल पास बीजेपी मुख्यालय में जश्न की पूरी तैयारी, बीजेपी महिला मोर्चा पीएम मोदी का करेगी स्वागत

राज्यसभा में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ (महिला आरक्षण बिल) 2023 पारित होने के बाद बीजेपी मुख्यालय में जश्न की पूरी तैयारी हो चुकी है। थोड़ी देर में पहुंचेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी मुख्यालय पहुंचेगें। बीजेपी महिला मोर्चा प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करेगी।

बीजेपी मुख्यालय के बाहर कलाकार वाद्ययंत्र बजाते हुए दिखे। वहीं, बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने नाच कर जश्न मनाया। इस बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान बीजेपी मुख्यालय में पार्टी की सभी महिला सांसद मौजूद रहेंगी।

पीएम मोदी सभी महिलाओं का सम्मान करते हैं- कार्यकर्ता

जश्न में शामिल अलीना नाम की एक महिला कार्यकर्ता ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि प्रधानमंत्री देश की महिलाओं के लिए बहुत अच्छा काम कर रहे हैं और उम्मीद है कि वह इस काम को जारी रखेंगे। कार्यकर्ता ने कहा, “पीएम मोदी वास्तव में अच्छा काम कर रहे हैं और वह सभी महिलाओं को समान मानते हैं। वह महिलाओं का सम्मान करते हैं और भेदभाव नहीं करते। हमें उम्मीद है कि वह सभी महिलाओं के लिए इसी तरह काम करते रहेंगे।”

हम महिलाओं की खुशी यहां पर दिखा रहे हैं- मंत्री

राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पास होने पर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा, “हम महिलाओं की खुशी यहां पर दिखा रहे हैं, पूरे देश में ऐसा माहौल है क्योंकि हमने इसके लिए बहुत साल इंतजार किया। महिलाओं की बहुत बड़ी आबादी है और महिलाओं को ध्यान में रखते हुए पीएम मोदी ने उनकी इच्छा पूरी की है इसलिए हम और खुशी मना रहे हैं।”

किसी भी सांसद ने विरोध में वोटिंग नहीं की

राज्यसभा ने गुरुवार (21 सितंबर) को लोकसभा के साथ-साथ राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण देने के विधेयक को सर्वसम्मति से पारित कर दिया। बिल के समर्थन में 214 सांसदों ने वोट किया। वहीं, इस बिल के विरोध में किसी ने भी सांसद ने विरोध में वोटिंग नहीं की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *