पीएम मोदी ने विपक्षी गठबंधन को बताया घमंडिया, बोले- आखिरी ओवर में अविश्वास प्रस्ताव पर मारेंगे छक्का
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विपक्षी गठबंधन आइएनडीआइए (इंडियन नेशनल डवलपमेंटल इन्क्लुसिव अलायंस) को नया नाम ‘घमंडिया’ दिया है।
भाजपा संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव की तुलना क्रिकेट मैच के अंतिम ओवर से करते हुए सांसदों से छक्का मार कर जीतने को कहा। उन्होंने कहा कि विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव सरकार के खिलाफ नहीं है, बल्कि खुद के ऊपर भरोसे को परखने की कोशिश है।
