National

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता हुई बहाल, लोकसभा सचिवालय ने जारी की अधिसूचना

लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी की संसद सदस्याता बहाल कर दी है. बता दें, सुप्रीम कोर्ट ने 4 अगस्त को मोदी सरनेम वाले मामले में राहुल गांधी की सजा पर रोक लगा दी थी. जिसकी कॉपी कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला को सौंप दी थी और राहुल गांधी की सदस्यता बहाली की मांग की थी. ऐसे में आज लोकसभा सचिवालय की तरफ से एक लेटर जारी कर राहुल गांधी की संसद संदस्यता बहाल की गई. बता दें, राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से लोकसभा के सदस्य थे.

लोकसभा सचिवालय की अधिसूचना जारी

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा शुक्रवार को ‘मोदी’ उपनाम टिप्पणी मामले में उनकी सजा पर रोक लगाने के बाद लोकसभा सचिवालय ने वायनाड से सांसद राहुल गांधी की सदस्यता बहाल कर दी। मार्च 2023 में उन्हें निचले सदन से अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *