उत्तराखंड के चमोली में दर्दनाक हादसा, करंट फैलने से 17 लोगों की मौत, नमामि गंगे प्रोजेक्ट के प्लांट में हुआ हादसा, दर्जनों झुलसे
उत्तराखंड के चमोली में बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ है। अलकनंदा नदी तट पर नमामि गंगे के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट पर करंट फैलने से 17 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इसकी चपेट में आकर कई झुलस गए हैं। घायल हुए लोगों में चमोली के दरोगा भी शामिल हैं। फिलहाल घायलों को एम्स एयरलिफ्ट किए गए।
चमोली हादसे में मरने वालों की सूची
हादसे में मरने वालों के नाम, पता व उम्र-
- उप निरीक्षक प्रदीप रावत चौकी पीपलकोटी
- होमगार्ड मुकंदे राम पुत्र श्यामदास निवासी हरमनी चमोली, उम्र 55
- होमगार्ड गोपाल पुत्र माधव सिंह निवासी ग्राम रूपा चमोली, उम्र 57 वर्ष
- होमगार्ड सोबत लाल निवासी ग्राम पाडुली
- सुमित पुत्र स्वर्गीय चंद्र सिंह अस्वाल निवासी ग्राम रांगतोली चमोली, उम्र 25 वर्ष
- सुरेंद्र पुत्र विजय लाल निवासी हरमनी चमोली, उम्र 33
- रांगतोली चमोली, उम्र 25 वर्ष
- देवी लाल पुत्र असील दास निवासी हरमनी, उम्र 45 वर्ष
- योगेंद्र सिंह पुत्र महिपाल सिंह निवासी हरमनी
- सुरेंद्र सिंह रावत पुत्र स्वर्गीय गोपाल सिंह निवासी हरमनी उम्र 38 वर्ष
- मनोज कुमार निवासी हरमनी उम्र 38 वर्ष
- सुखदेव पुत्र एलम दास ग्राम रंगतोली चमोली उम्र 33 वर्ष
- प्रमोद कुमार पुत्र सुदामा लाल निवासी हरमनी
- दीपू कुमार पुत्र महेंद्र लाल निवासी हरमनी, उम्र- 33
- महिपाल पुत्र दुर्लप सिंह निवासी ग्राम रंगतोली, उम्र- 60 वर्ष
- विपिन पुत्र सोबत निवासी पाटोली गोपेश्वर, उम्र 26 वर्ष
सीएम धामी ने दिए जांच के आदेश
चमोली हादसे पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है। 15 लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए उन्होंने जांच के आदेश दिए हैं। सीएम धामी ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश देते हुए कहा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
स्वास्थ्य मंत्री चमोली रवाना
चमोली में हुए दर्दनाक हादसे को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत चमोली के लिए रवाना हो गए हैं। मौके पर जांच और हालात दोनों पर वह जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी चमोली के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हुए थे, लेकिन खराब मौसम की वजह से उन्हें आधे रास्ते से ही लौटना पड़ा।
मृतकों में पुलिसकर्मी भी शामिल
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर श्री वी गुरूगेशन ने बताया कि जनपद चमोली में करंट लगने से 15 लोगों की मृत्यु होने की दुखद घटना हुई है, जिसमें उत्तराखण्ड पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर और 3 होमगार्ड भी हादसे का शिकार हुए हैं।
राज्यपाल ने हादसे पर जताया दुख
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने चमोली जिले में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मृतक व्यक्तियों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने दिवंगत की आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त स्वजन के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
