EntertainmentNational

बॉलीवुड के सारे स्टार नहीं लेते ड्रग्स, CM योगी के सामने बोले सुनील शेट्टी

ई दिल्ली, बॉलीवुड की नामचीन हस्तियों ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इसमें सुनील शेट्टी, सुभाष घई, जैकी श्रॉफ, सोनू निगम और बोनी कपूर समेत कई कलाकार शामिल थे। नोएडा में बन रही फिल्म सिटी को लेकर सीएम योगी ने इन सेलेब्स से मीटिंग की थी। इस दौरान सुनील शेट्टी ने सोशल मीडिया पर चल रहे बायकॉट बॉलीवुड ट्रेंड हटाने की मांग की, उन्होंने कहा कि इससे हम लोगों को काफी नुकसान हो रहा है।

खत्म हो बायकॉट ट्रेंड

सुनील शेट्टी ने सीएम से कहा कि बॉलीवुड के 99 प्रतिशत लोग ड्रग्स नहीं लेते हैं और लोगों का मनोरंजन करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। इस तरह के बायकॉट ट्रेंड से हमें काफी नुकसान होता है। तो ये जरूरी है कि  #BoycottBollywood जैसे ट्रेंड को हटाया जाए। ऐसा करने से बॉलीवुड की छवि भी खराब होती है।

सुनील शेट्टी ने लगाई गुहार

इस मुलाकात के दौरान सुनील शेट्टी ने उन फिल्मों के जिक्र किया जिसे इस बायकॉट बॉलीवुड ट्रेंड का सामना करना पड़ा है। हाल ही में देश में शाह रुख खान की फिल्म पठान का जबरदस्त विरोध चल रहा है। कई सिनेमाघरों में इसे लेकर तोड़फोड़ भी जा रही है। सारा विवाद तब शुरू हुआ जब दीपिका पादुकोण ने बेशरम रंग गाने पर भगवा रंग की बिकिनी पहन कर काफी बोल्ड पोज दिए। लोगों ने इसे धार्मिक भावनाओं के आहत करने वाला बताया।

बायकॉट के चलते फ्लॉप हुईं ये फिल्में

याद दिला दें कि बीते साल जाने कितनी ही फिल्में इस बायकॉट ट्रेंड के भेंट चढ़ गई। सबसे ज्यादा नुकसान आमिर खान और अक्षय कुमार को हुआ। आमिर की ‘लाल सिंह चड्ढा’ सिनेमाघरों में बुरी तरह फ्लॉप रही तो अक्षय कुमार की 4 फिल्मों ने हिट का मुंह नहीं देखा। लाइगर और ‘थैंक गॉड’ समते काफी फिल्मों को इस ट्रेंड के कारण नुकसान हुआ।

मुंबई पहुंचे सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ, जो मुंबई में थे, उन्होंने कई बॉलीवुड हस्तियों के साथ बातचीत की। उत्तर प्रदेश को ‘भारत के सबसे अधिक फिल्म-अनुकूल राज्य’ के रूप में प्रमोट करने के लिए मुख्यमंत्री, मुंबई की दो दिनों की यात्रा पर हैं। इस मीटिंग में सुनील शेट्टी के अलावा, रवि किशन, जैकी भगनानी, जैकी श्रॉफ, राजपाल यादव, सोनू निगम के साथ बोनी कपूर और सुभाष घई सहित अन्य हस्तियों ने भाग लिया।

One thought on “बॉलीवुड के सारे स्टार नहीं लेते ड्रग्स, CM योगी के सामने बोले सुनील शेट्टी

  • Honestly, finding trustworthy info on earning online is tough nowadays.
    Happy I stumbled upon this post. Quite informative and balanced.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *