Uttarakhand

उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने की 16 अधिकारियों की पदोन्नति

देहरादून।शिक्षा विभाग ने 16 अधिकारियों की पदोन्नति की, लेकिन एक महीने बाद भी इन अधिकारियों को नए पद पर तैनाती नहीं मिल पाई है। यह हाल तब है जबकि विभाग ने छह जिलों में खंड शिक्षा अधिकारियों को उनके मूल पद के बजाय जिलों का प्रभार दिया है। वहीं पदोन्नत होकर उप निदेशक बने अधिकारियों को विभाग दरकिनार किए हुए है। जिससे विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

शासन ने 30 नवंबर 2022 को आदेश जारी कर 16 खंड शिक्षा अधिकारियों की उप निदेशक के पद पर पदोन्नति की। आदेश में कहा गया कि पदोन्नति के बाद पदोन्नति के पद पर तैनाती का आदेश अलग से जारी किया जाएगा, लेकिन विभाग में बीईओ से उप निदेशक बने शिव प्रसाद सेमवाल, रमेश चंद्र पुरोहित, प्रदीप कुमार, आशुतोष भंडारी, धर्म सिंह, राय सिंह रावत, उमा पंवार, हेमलता भट्ट, अत्रेश सयाना, अशोक कुमार गुसाई, राजेंद्र सिंह डंडरियाल, कमला बड़वाल, हरक राम कोहली, दलेल सिंह, नागेंद्र बर्त्वाल व राजवीर सिंह सविता को पदोन्नति के पद पर तैनाती नहीं मिल पाई है, जबकि प्रदेश के छह जिलों देहरादून, पिथौरागढ़, चंपावत, हरिद्वार, अल्मोड़ा और चमोली में खंड शिक्षा अधिकारी जिला शिक्षा अधिकारी का प्रभार संभाले हुए हैं।

पदोन्नत होकर उप निदेशक बने अधिकारियों को विभाग दरकिनार किए हुए है। जिससे विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आदेश में कहा गया कि पदोन्नति के बाद पदोन्नति के पद पर तैनाती का आदेश अलग से जारी किया जाएगा।

One thought on “उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने की 16 अधिकारियों की पदोन्नति”

  • Thanks for writing this up! I really enjoyed the way you approached “उत्तराखंड
    शिक्षा विभाग ने की 16 अधिकारियों की पदोन्नति – Ranbheri” — you don’t often find this kind of well-structured
    write-up. These days I’m reading up on similar subjects too,
    so I started some notes here: pinco oyna Keep it up!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *