Uttarakhand

उत्तराखंड में नहीं है वैक्सीन की कोई कमी, जल्द मिलेगी 91 हजार कोविशील्ड वैक्सीन, बूस्टर डोज लगाने के लिए लगाए जा रहे हैं विशेष कैंप

देहरादून। कोरोना संक्रमण की चौथी लहर की आहट को देखते हुए सरकार सतर्क हो गई है। साथ ही संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को कोविड वैक्सीन की बूस्टर डोज लगवाने के लिए प्रेरित कर रही है। प्रदेश में अब तक 65 लाख लोग ऐसे हैं, जिन्होंने वैक्सीन की दोनों खुराक ली है, लेकिन बूस्टर डोज नहीं लगवाई। विशेषज्ञों की मानें तो बूस्टर डोज लगवाने से संक्रमण का प्रभाव कम घातक साबित होगा।

अब तक 22.13 लाख लोगों ने लगवाई बूस्टर डोज
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, प्रदेश की अनुमानित आबादी 1.21 करोड़ आंकी गई है। इसमें 12 वर्ष से अधिक आयु वालों की आबादी 89.35 लाख से अधिक है। जिन्हें कोविड वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया। प्रदेश में लक्ष्य के सापेक्ष 91.15 लाख लोगों को पहली और 87.23 लाख से अधिक को वैक्सीन की दूसरी डोज लग चुकी है। राज्य में पहली डोज शत प्रतिशत लाभार्थियों को लगाई गई है।

जल्द मिलेगी 91 हजार कोविशील्ड वैक्सीन
बूस्टर डोज लगाने के लिए राज्य में कोविशील्ड वैक्सीन का स्टॉक खत्म हो गया है। हरियाणा से राज्य को कोवॉक्सिन की 30 हजार वैक्सीन उपलब्ध हुई है। इसके अलावा 40 हजार डोज और मिलने वाली है। केंद्र सरकार से जल्द 91 हजार कोविशील्ड वैक्सीन उपलब्ध होगी। वैक्सीन मिलने के बाद बूस्टर डोज लगाने के अभियान में तेजी आएगी।

बूस्टर डोज में ऊधमसिंह नगर पीछे
पात्र लाभार्थियों को बूस्टर डोज लगाने में ऊधमसिंह नगर जिला सबसे पीछे है। जिले में लक्ष्य के सापेक्ष 18 प्रतिशत को तीसरी खुराक लगाई गई, जबकि उत्तरकाशी जिला बूस्टर डोज लगाने में 47 प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर है। चमोली जिला 39.4 प्रतिशत के साथ दूसरे और टिहरी 33 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर है।

डॉ. एनएस बिष्ट बोले वैक्सीन की खुराक अवश्य लें

जिला अस्पताल कोरोनेशन के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. एनएस बिष्ट ने कहा ऐसा नहीं है कि बूस्टर डोज लगाने से कोरोना संक्रमण नहीं होगा, लेकिन वैक्सीन लगाने से संक्रमण का प्रभाव कम घातक होगा। कोरोना की तीसरी लहर में यह देखा गया कि वैक्सीन की दूसरी या बूस्टर लगवाने वाले डॉक्टर भी संक्रमण की चपेट में आए थे, लेकिन संक्रमण का प्रभाव कम होने से जल्द स्वस्थ हो गए। जिन लोगों ने अभी तक बूस्टर डोज या दूसरी डोज नहीं लगवाई, वे अवश्य वैक्सीन की खुराक लें।

नहीं है वैक्सीन की कोई कमी -डॉ आर राजेश कुमार

स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने कहा प्रदेश में कोवॉक्सिन की कमी नहीं है। जल्द ही केंद्र सरकार से 91 हजार कोविशील्ड वैक्सीन मिलेगी। प्रदेश में शत-प्रतिशत लोगों को वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। बूस्टर डोज लगाने के लिए विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं।

डोज वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या
पहली डोज 91,15,331
दूसरी डोज 87,23,295
बूस्टर डोज 22,13,516

अब तक बूस्टर डोज लगवाने वालों की संख्या (प्रतिशत में)

जिला प्रतिशत में
उत्तरकाशी 47.1
चमोली 39.4
टिहरी 33.1
रुद्रप्रयाग 32.8
बागेश्वर 32.1
पौड़ी 29.4
नैनीताल 23.9
अल्मोड़ा 23.1
देहरादून 25.5
चंपावत 22.9
हरिद्वार 22.1
पिथौरागढ़ 20.7
यूएस नगर 18.0

One thought on “उत्तराखंड में नहीं है वैक्सीन की कोई कमी, जल्द मिलेगी 91 हजार कोविशील्ड वैक्सीन, बूस्टर डोज लगाने के लिए लगाए जा रहे हैं विशेष कैंप”

  • Thanks for this post! I honestly liked the way
    you approached “उत्तराखंड में नहीं है वैक्सीन की कोई
    कमी, जल्द मिलेगी 91 हजार कोविशील्ड वैक्सीन,
    बूस्टर डोज लगाने के लिए लगाए जा रहे हैं विशेष कैंप –
    Ranbheri” — it’s rare to see this kind of well-structured perspective.
    I’ve been digging into this topic myself,
    and I put together a small guide over here:
    ο οδηγός μπόνους Neon54 Keep it
    up!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *