National

गुजरात में बड़ा हादसा: बस ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, SUV को मारी टक्कर 9 लोगों की मौत

गुजरात, गुजरात के नवसारी जिले में शनिवार तड़के स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) के एक लग्जरी बस से टकरा जाने से नौ लोगों की मौत हो गई और करीब 15 अन्य घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि इनमें भी कई लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। यह राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 पर वेसमा गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि चलती गाड़ी में बस चालक को हार्ट अटैक आ गया। इसकी वजह से वह गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और कार में टक्कर मार दी।

मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख- पीएम मोदी

गुजरात के नवसारी में हुए सड़क हादसे पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जताते हुए कहा, ‘नवसारी में हुए सड़क हादसे में लोगों की मौत से आहत हूं। मेरे विचार शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मुझे उम्मीद है कि घायल जल्द ही ठीक हो जाएंगे। हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को PMNRF की ओर 2 लाख जबकि घायलों को 50 हजार रुपये अनुग्रह राशि के रूप दिया जाएगा।’

गृह मंत्री अमित शाह ने इस घटना पर ट्वीट कर शोक जताया। अमित शाह ने कहा, ‘गुजरात के नवसारी में हुुआ सड़क हादसा दिल दहला देने वाला है। इस घटना में जिन लोगों ने अपने परिवारों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। स्थानीय प्रशासन घायलों को तत्काल उपचार मुहैया करा रहा है, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’

नवसारी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि दुर्घटना वेसमा गांव के पास एक राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई जब बस वलसाड की ओर जा रही थी, जबकि एसयूवी विपरीत दिशा से आ रही थी।

गुजरात के नवसारी के डीएसपी,वीएन पटेल ने कहा- नवसारी में अहमदाबाद-मुंबई हाईवे पर बस और कार की टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक को सूरत रेफर किया गया है।

2 thoughts on “गुजरात में बड़ा हादसा: बस ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, SUV को मारी टक्कर 9 लोगों की मौत”

  • Thanks for writing this up! I really appreciated the way you broke down “गुजरात में बड़ा हादसा:
    बस ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, SUV को मारी टक्कर 9 लोगों की मौत – Ranbheri”
    — it’s not every day you read such a practical write-up.
    Lately I’ve been collecting notes about online platforms as well, so I started some notes here: kedibet güvenilir mi Looking forward to more!

  • Appreciate this post! I really enjoyed how you broke down “गुजरात में बड़ा हादसा:
    बस ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, SUV को
    मारी टक्कर 9 लोगों की मौत
    – Ranbheri” — you don’t often find this kind of well-structured take.
    Lately I’ve been reading up on online platforms as well, and I put together a
    resource over here: fricke-parks.com Keep it up!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *