दस रेंजरों के हुए तबादले
देहरादून।पीसीसीएफ राजीव भरतरी ने चार्ज संभालते ही बुधवार को दस रेंजरों के तबादले कर दिए। अब तक विभिन्न कार्यालयों में बैठे रेंजरों को क्षेत्रीय रेंजों यानी फील्ड में उतारा गया है। नितिन पंत को वन वर्धनिक पर्वतीय नैनीताल से पिथौरागढ़ वन प्रभाग, गोपाल दत्त जोशी को वन वर्धनिक नैनीताल से अल्मोड़ा वन प्रभाग, जुगल किशोर को नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क, मनोज पांडे को भूमि संरक्षण वन प्रभाग नैनीताल से नैनीताल वन प्रभाग, त्रिलोक बोरा को हल्द्वानी जू से हल्द्वानी वन प्रभाग, विजय सिंह नेगी को टिहरी डैम से मसूरी वन प्रभाग और गोविंद पंवार को भूमि संरक्षण वन से नरेंद्रनगर वन प्रभाग भेजा गया है।
इसमें नक्षत्र लव शाह को मुख्य वन संरक्षक अनुश्रवण मूल्याकंन आईटी से भूमि संरक्षण वन प्रभाग कालसी, अखिलेश भट्ट को आईटी से मसूरी वन प्रभाग, लतिका उनियाल को आईटी से देहरादून वन प्रभाग भेजा गया है।सीसीएफ मानव संसाधन मनोज चंद्रन ने भी चार डिप्टी रेंजरों के तबादले कर उन्हें अक्षेत्रीय रेंजों में प्रभारी रेंजर बनाया है। इनमें नवीन टम्टा, शरणपाल कुंवर, हरीश चंद्र गडिया और कुलदीप पंवार शामिल हैं।


I am regular visitor, how are you everybody? This post posted at this webb site is genuinely pleasant.
xnxx