पश्चिम बंगाल में एक बार फिर हिंसा की घटना सामने आई, सुवेंदु बोले- प्रशासन छुट्टी पर है
हुगली, पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में एक बार फिर हिंसा की घटना सामने आई है। देर रात स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब लोगों के एक समूह ने रिशरा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे फाटक पर बड़े देसी बम फेंकना शुरू कर दिया। कुछ उपद्रवियों ने रेलवे ट्रैक से गुजरने वाली ट्रेनों पर पथराव किया और स्टेशन के पास एक वाहन में आग लगा दी
रेल सेवा निलंबित
बता दें कि पथराव की ताजा घटना हुगली के रिशरा रेलवे स्टेशन पर हुई, जिसके चलते सभी स्थानीय और मेल एक्सप्रेस ट्रेन सेवाओं को कुछ देर के लिए निलंबित करना पड़ा। ईस्टर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कोसिक मित्रा ने कहा कि आम लोगों की सुरक्षा के लिए हावड़ा-बर्धमान मेन लाइन पर सभी लोकल और मेल एक्सप्रेस ट्रेन सेवाओं को निलंबित किया गया था। हालांकि, अब सेवा फिर से बहाल कर दी गई है।
वहीं, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने बीती रात हुगली में ताजा हिंसा की सूचना मिलने के बाद दार्जिलिंग में अपने कार्यक्रम को रद्द कर कोलकाता के लिए रवाना हो गए हैं।
रामनवनी पर शोभा यात्रा के दौरान शुरू हुई हिंसा
सूत्रों के मुताबिक, किसी भी अप्रिय घटना या हिंसा को रोकने के लिए इलाके में पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) को तैनात किया गया है। रविवार को हुगली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की रामनवनी के अवसर पर शोभा यात्रा के दौरान हुई झड़पों के एक दिन बाद यह घटना सामने आई है। राज्य सरकार ने बाद में निषेधाज्ञा जारी की और जिले भर में इंटरनेट सेवाओं को भी निलंबित कर दिया।
इससे पहले गुरुवार को रामनवमी के जश्न के बीच हावड़ा में दो गुटों के बीच हुई झड़प में कई वाहनों में आग लगा दी गई थी। जुलूस के दौरान दंगाइयों ने सार्वजनिक और निजी संपत्तियों में तोड़फोड़ की और वाहनों में आग लगा दी। हिंसा के बाद, ममता सरकार ने शुक्रवार को आपराधिक जांच विभाग (CID) को इसकी जांच का काम सौंपा है।
सुवेंदु अधिकारी ने कसा तंज
पश्चिम बंगाल विधानसभा में भाजपा और विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने देर रात हुगली जिले के रिशरा स्टेशन में पथराव की ताजा घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। सुवेंदु ने कहा कि रिशरा जल रहा है और पूरा राज्य प्रशासन ‘दीघा’ में समुद्र तट की छुट्टी का आनंद ले रहा है।


Thhis is thhe righbt site for anybody who wants to understand
this topic. You unmderstand a whole lot itts amost
hard to argue with you (not that I really would
want to…HaHa). You definitely put a brqnd neew spin on a subject
that’s been discussed for a loong time. Wondeeful stuff, just excellent!
xnxx