National

निक्की हत्याकांड को लेकर लोगों में आक्रोश: आरोपितों को दी जाए फांसी’

ग्रेटर नोएडा। सिरसा गांव में शनिवार को महिला को जिंदा जलाने की घटना को लेकर शहर की महिला सामाजिक संगठनों से लेकर घरेलू महिलाओं में आक्रोश देखने को मिला। महिलाओं का कहना है कि इंदौर और मेरठ में पति की हत्या करने के बाद महिलाओं को खलनायक बना दिया गया था, लेकिन अब लोग शांत क्यों बैठे हैं।

मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई किए जाने और आरोपितों को फांसी की सजा दी जाए। महिलाओं का कहना है कि कागजों पर ही सिर्फ नारी शक्ति वंदन अधिनियम व महिला आरक्षण विधेयक पास हुआ है। इन बिलों का असर जमीनी स्तर पर नहीं दिखाई दे रहा है।

सरकार की महिलाओं को हर स्तर पर बराबरी दिलाए जाने वाले दावे तो अब सिर्फ कागजों और बातों में ही अच्छे लगते हैं। आज भी महिलाएं दहेज, घरेलू हिंसा का शिकार हो रही हैं।

घरों में बहुओं के साथ होने वाली घटनाओं के विरोध में सासों को भी आवाज उठानी चाहिए क्योंंकि वह भी पहले किसी की बेटी और बहु थी। आखिर कब तक महिलाएं घरेलू हिंसा का शिकार होकर जलती और मरती रहेंगी…?

क्या बोलीं महिलाएं?

घटना भयावह है। ऐसी परेशानियां देशभर में 10 प्रतिशत महिलाएं झेल रही हैं। यह घटना वीडियो वायरल होने के कारण उठ गई, वरना किसी को पता नहीं चलता है। फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से सुनवाई की जाए और फांसी दी मिले।

मामले की जल्द से जल्द निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए। घटना से जुड़ा कोई भी आरोपित बचना नहीं चाहिए। मैं सरकार और कोर्ट से सख्त कार्रवाई करने की मांग करती हूं।  – प्रगति गौतम, सेक्टर अल्फा दो निवासी

बेटियों शिक्षित बनाने के साथ ही मजबूत बनाने की आवश्यकता है। उन्हें यह भी बताना होगा कि कभी भी उनके साथ कोई घटना हो तो वह तुरंत इसके खिलाफ आवाज उठाएं।मायके पक्ष को सभी सपोर्ट करना चाहिए।  – अंकिता राजपूत, महिला उन्नति संस्था, ग्रेनो वेस्ट अध्यक्ष

घटना ने सभी को झकझोर दिया है। आरोपित की पत्नी से नहीं बन रही थी तो कोर्ट का रास्ता अपनाना चाहिए था। हत्यारोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *