National

यूपी में बर्ड फ़्लू का अलर्ट, सीएम योगी ने अफसरों को दिए अहम निर्देश

लखनऊ। प्रदेश में एच-5 एवियन इंफ्लुएंजा (बर्ड फ्लू) की दस्तक से सरकार सतर्क हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। रामपुर के एक पोल्ट्री फार्म में मुर्गियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद यह निर्देश जारी किए गए हैं। सभी पोल्ट्री फार्म में मानकों के अनुरूप निगरानी करने को कहा गया है।

रामपुर के गांव चंदेन में मुर्गियों की मृत्यु के बाद पशुपालन विभाग की ओर से जांच करने के बाद नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। नमूनाें के परीक्षण बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। इसके बाद बर्ड फ्लू के संभावित खतरे को लेकर मुख्यमंत्री योगी ने दिए निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि सभी प्राणी उद्यान, पक्षी विहार, नेशनल पार्क और वेटलैंड क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ की जाए। संरक्षित पशु-पक्षियों के आहार व स्वास्थ्य की अनिर्वाय रूप से गहन जांच कराएं। संबंधित कर्मचारियों को तत्काल पीपीई किट और प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि सभी पोल्ट्री फार्मों की विशेष निगरानी की व्यवस्था की जानी चाहिए। बर्ड फ्लू के मानव स्वास्थ्य पर प्रभावों की गहन समीक्षा करें और राष्ट्रीय संस्थानों से सतत संपर्क रखा जाए। उन्होंने राष्ट्रीय संस्थानों से मिलने वाले सुझावों का भी त्वरित क्रियान्वयन किए जाने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *