National

पटना-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट पक्षी से टकराई, बाल-बाल बची 175 यात्रियों की जान

 पटना। पटना से दिल्ली जा रही उड़ान IGO5009 को आज सुबह 8:42 बजे (0312 UTC) रनवे 07 से उड़ान भरने के तुरंत बाद बर्ड हिट की घटना का सामना करना पड़ा।

रनवे के निरीक्षण के दौरान एक मृत पक्षी के टुकड़े पाए गए। इसकी सूचना एप्रोच कंट्रोल यूनिट के माध्यम से विमान को दी गई। विमान में 175 यात्री सवार थे

विमान में एक इंजन में कंपन की शिकायत के बाद, पायलट ने पटना वापस लौटने का अनुरोध किया। स्थानीय स्तर पर स्टैंडबाय घोषित किया गया और विमान सुबह 9:03 बजे (0333 UTC) रनवे 07 पर सुरक्षित रूप से उतर गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

प्रशासन और विमानन अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *