उत्तराखंड में एक दिल दहला देने वाली घटना: रुद्रप्रयाग में यात्रियों से भरी बस अलकनंदा नदी में बही,11 से ज्यादा यात्री लापता,दो मौत
पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता आईजी नीलेश आनंद भरणे ने एएनआई को बताया कि रुद्रप्रयाग जिले के घोलथिर इलाके में एक बस अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार दो यात्रियों की मौत हो गई जबकि 10 की तलाश जारी है
घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़।
बताया जा रहा है कि बस टैंपो ट्रैवलर्स का था। सभी यात्री बद्रीनाथ दर्शन करने जा रहे थे। बस में कुल 19 लोग सवार बताए जा रहे हैं। जिसमें सात को निकाल लिया गया है। छह घायल यात्रियों को रेस्क्यू कर जिला अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। जबकि एक की मृत्यु हो गई है। यह घटना सुबह लगभग सात बजकर 40 मिनट पर हुई है।

