Health

गंदे लिवर को साफ करने के लिए पी सकते हैं ये 5 डिटॉक्स ड्रिंक्स, अंदर जमी हुई गंदगी भी हो जाएगी जड़ से साफ!

नई दिल्ली। फैटी लिवर की बढ़ती समस्या आजकल काफी बढ़ रही है। अनहेल्दी खाना, मोटापा, शराब पीना, स्मोकिंग और फिजिकली इनएक्टिव होने की वजह से फैटी लिवर तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। लेकिन कुछ ड्रिंक्स आपके लिवर को हेल्दी बनाए रखने और फैटी लिवर ठीक करने में मदद कर सकते हैं। आइए जानें ऐसे ही 5 ड्रिंक्स  के बारे में, जो फैटी लिवर को ठीक करने में मददगार साबित हो सकते हैं।

ग्रीन टी

ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स और कैटेचिन्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो लिवर में जमा फैट को कम करने में मदद करते हैं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं, जो लिवर की सूजन को कम करके उसकी काम करने की क्षमता को बढ़ाता है। इसलिए दिनभर में एक-दो कप ग्रीन टी पीना आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। आप इसे सुबह खाली पेट भी पी सकते हैं।
यह भी पढ़ें: शरीर के 5 संकेत चीख-चीखकर बताते हैं आपका लिवर हो चुका है फैटी, आज ही घर बैठे करें पहचान

आंवला जूस

आंवला विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो लिवर को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करता है। एंटी-ऑक्सीडेंट्स ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं, जो फैटी लिवर को ठीक करने में मदद करता है। इसके लिए आप रोज सुबह ताजा आंवले के जूस में थोड़ा काला नमक मिलाकर पी सकते हैं।

नींबू पानी

नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड लिवर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे फैटी लिवर से राहत मिलती है। यह शरीर के पीएच लेवल को बैलेंस करता है और फैट मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। रोज सुबह एक गिलास पानी में आधा नींबू निचोड़कर पिएं। इसमें आप चीनी की जगह शहद मिलाकर पी सकते हैं। इससे वजन भी कम होता है, जो फैटी लिवर से बचाव में मदद करता है।

चुकंदर का जूस

चुकंदर में बीटालेन नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो लिवर की सफाई करने में मदद करता है। यह लिवर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालकर उसे बेहतर तरीके से काम करने में मदद करता है। इसके अलावा, इसमें नाइट्रेट्स भी होते हैं, जो ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। चुकंदर का ताजा जूस हफ्ते में 3-4 बार पीना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

एलोवेरा जूस

एलोवेरा जूस लिवर को डिटॉक्सीफाई करने का काम करता है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण लिवर की सूजन को कम करते हैं और फैट जमा होने से रोकते हैं। साथ ही, यह फैट के तेजी से मेटाबोलाइज करता है, जिससे लिवर में फैट जमा नहीं होता। ताजा एलोवेरा जूस हफ्ते में दो-तीन बार पीने से लिवर को काफी फायदा मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *