बिहार को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, 48,500 करोड़ की विकास योजनाओं की शुरुआत
पटना। पीएम मोदी के बिहार दौरे का आज दूसरा दिन है। आज पीएम मोदी रोहतास के बिक्रमगंज में जनसभा को संबोधित करेंगे इसके साथ ही जनता को करोड़ों की सौगात देंगे। PM खुली गाड़ी से CM नीतीश कुमार और डिप्टी CM सम्राट चौधरी के साथ मंच पर पहुंचे। इस दौरान लोगों ने पीएम पर पुष्प वर्षा की। मंच पर पीएम मोदी को किसान सुमित्रा देवी ने शाल देकर सम्मानित किया।
