म्यूचुअल फंड SIP में करना है निवेश, जानिए कौन सा फंड दे रहा बेहतर रिटर्न?
नई दिल्ली। म्यूचुअल फंड में निवेशक कई अलग-अलग तरह के फंड में निवेश कर सकते हैं। इसके जरिए आप इक्विटी फंड से लेकर डेट फंड में पैसा लगा सकते हैं। इन फंड में आप एकमुश्त या एसआईपी के माध्यम से भी निवेश कर सकते हैं। आज हम एक ऐसे फंड के बारे में बात करेंगे, जिसने 3 महीने में ही 60 फीसदी से ज्यादा लाभ दिया है। हालांकि किसी भी फंड में निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेना जरूरी है।
किस फंड ने दिया 3 महीने 60% से ज्यादा रिटर्न
Motilal Oswal Nifty India Defence Index ने निवेशकों को 3 महीने में ही 64.41 फीसदी रिटर्न दिया है। वहीं अगर 6 महीने में देखा जाएं तो ये रिटर्न 31.37 फीसदी है। इसमें आप बाकी म्यूचुअल फंड की तरह महज 500 रुपये से शुरू कर सकते हैं। वहीं आप इस रकम को धीरे-धीरे बढ़ा भी सकते हैं।
चलिए जानते हैं कि ये फंड किस-किस शेयर्स में ये अपना पैसा लगाता है-
Bharat Electronics Ltd 18.53%
Solar Industries India Ltd 16.02%
Mazagoan Dock Shipbuilders Ltd 9.37%
Bharat Dynamics Ltd 7.04%
ऊपर बताए गए सभी शेयर्स डिफेंस स्टॉक्स में सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं। ये फंड के पोर्टफोलियो में सबसे ज्यादा हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स के शेयर हैं। इसके अलावा भी ये फंड कई और डिफेंस स्टॉक में निवेश करता है।
क्यों आई है इस फंड में बढ़ोतरी
बीते समय डिफेंस स्टॉक्स में उछाल देखने को मिला था। भारत और पाकिस्तान के बीच हुए विवाद में भारत ने डिफेंस एयरोस्पेस और कई हथियारों का इस्तेमाल किया था। इन्होंने काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया था। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी डिफेंस को लेकर पॉजिटिव बयान दिया।
इन सब का नतीजा ये हुआ कि मार्केट गिरने के बाद भी इन डिफेंस स्टॉक्स में अच्छा खासा ग्रोथ देखने को मिला था।

