लगातार गिरावट के बाद बढ़ा सोने का भाव, चांदी ने भी पकड़ी रफ्तार
आज 19 मई को सोने के दाम में लंबे समय बाद बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ये बढ़ोतरी एमसीएक्स यानी Multi Commodity Exchange में देखी गई है। एमसीएक्स में 24 कैरेट सोने के भाव में सुबह 10.16 बजे 724 रुपये प्रति 10 ग्राम का उछाल देखा गया है।
Gold Price Today: 19 मई को क्या है सोने की कीमत?
19 मई सोमवार के दिन सुबह 10.18 बजे 10 ग्राम सोने की कीमत 93024 रुपये है। इसने अब तक 92800 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचकर लो रिकॉर्ड बनाया है। वहीं ये 93196 प्रति 10 ग्राम पहुंचकर अब तक हाई रिकॉर्ड बना चुका है।
इससे पहले 16 मई शुक्रवार के दिन एमसीएक्स में सुबह 9:42 बजे 10 ग्राम सोने का भाव 92,859 रुपये पहुंच गया था। उस दिन भी सोने के भाव ने 93,027 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचकर हाई रिकॉर्ड दर्ज किया था।
आइए अब चांदी की कीमत जानते हैं।
Silver Price Today: क्या है चांदी का भाव?
एमसीएक्स में 1 किलो चांदी का भाव 95,499 रुपये चल रहा है। इसने अब तक 95,640 रुपये प्रति किलो पहुंचकर हाई रिकॉर्ड बनाया है। अब तक 1 किलो चांदी 95,499 रुपये अब तक का लो रिकॉर्ड भी बन चुका है।
सोने और चांदी के कब बढ़ते हैं दाम?
भारत ने सोना और चांदी सिर्फ निवेश के उद्देश्य से नहीं खरीदा जाता। इसे लोगों की भावनाएं भी जुड़ी हुई है। उत्सव या शादी के सीजन में सोने और चांदी के दाम में बढ़ोतरी देखी जाती है। क्योंकि इस समय इनकी सबसे ज्यादा मांग रहती है।
वहीं विदेशी अर्थव्यवस्था में जब-जब संकट आता है, तब-तब लोग सोने और चांदी की तरफ अपना रूझान करते हैं। सोने और चांदी के सिक्के के अलावा लोग अलग-अलग गहनों में भी निवेश करते हैं। सोने की बढ़ती कीमत और महंगाई को देखते हुए लोग आज डिजिटल गोल्ड की तरफ भी बढ़ने लगे हैं।
