बैंक ने बढ़ाई FD की ब्याज दरें, चेक करें नया इंटरेस्ट रेट
FD पर कितना मिलेगा अब ब्याज?
आईसीआईसीआई बैंक ने कुछ पीरियड वाले एफडी की ब्याज दरें बदली है। वहीं कुछ पीरियड की ब्याज दर पहले जैसे ही रखी गई है।
61 से 90 दिन वाली एफडी में अब ग्राहकों को 4.25 ब्याज ऑफर किया जाएगा।
5 साल से 10 साल की एफडी की ब्याज दर 6.8% हो गई है। इसके साथ टैक्स सेविंग वाली एफडी की दर 6.9 फीसदी हुई है।
बैंक ने एफडी के अलावा सेविंग अकाउंट पर मिलने वाला ब्याज दर भी घटा दिया है। बैंक ने ये दर 0.25 फीसदी घटाया है।
अगर आप भी हाल फिलहाल में एफडी में निवेश करने प्लान बना रहे हैं। तो नीचे दिए गई लिस्ट जरूर चेक कर लें। इस लिस्ट के जरिए आपको पता चलेगा कि कौन-सा बैंक एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज दे रहे हैं।
कौन-सा बैंक दे रहा है FD पर सबसे ज्यादा ब्याज?
मौजूदा समय में बैंक ऑफ बड़ौद्रा अपने फिक्स्ड डिपॉजिट पर सबसे ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है। बीओबी यानी बैंक ऑफ बड़ौद्रा तीन साल की एफडी में 7.15 फीसदी तक ब्याज ऑफर कर रहा है। अगर आप ज्यादा से ज्यादा रिटर्न चाहते हैं, तो म्यूचुअल फंड एसआईपी में भी निवेश कर सकते हैं। इसमें न्यूनतम 12 फीसदी रिटर्न मिल जाता है। हालांकि ये रिटर्न बाजार के उतार-चढ़ाव पर निर्भर करता है।
