कुपवाड़ा एक्सीडेंट: छात्रों से भरी बस गड्ढे में पलटी, मची चीख-पुकार, 23 बच्चे घायल, टीचर की हालत गंभीर
जम्मू। जम्मू के हंदवाड़ा में शनिवार को कॉलेज की छात्राओं को पिकनिक लेकर जा रही बस पलटने से दो लोगों की मौत हो गई है जबकि 23 घायल हो गए हैं।यह वोधपोरा इलाके की घटना है। ड्राइवर के बस से नियंत्रण खोने के कारण हादसा हो गया और बस पलट गई। इसमें सवार सभी स्टूडेंट्स कॉलेज की छात्राएं थी। घटना की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य में लग गए। मृतकों में एक स्टूडेंट की पहचान असिया रशीद के रूप में हुई है, जो सोगाम की रहने वाली थी।
बस में सवार थी 20-25 लड़कियां
स्थानीय लोगों ने बताया कि बस में 20-25 लड़कियां सवार थी। एक स्थानीय निवासी ने बताया उसने कॉलेज की बस के पास भीड़ देखी स्थिति बहुत ही खराब थी। उसने बताया कि बस में सवार लोगों को अस्पताल लेकर जाया गया। एंबुलेंस को बार-बार बुलाने के बाद भी एंबुलेंस वहां नहीं आई।
घायलों को जेएमसी अस्पताल ले जाया गया
उसने बताया कि घायलों को जे एमसी कुपवाड़ा लेकर जाया गया। एंबुलेंस को 50 बार बुलाने के बाद भी लोगों ने प्राइवेट कार से जेएमसी कुपवाड़ा पहुंचाया।
