बनासकांठा में दर्दनाक हादसा, पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण ब्लास्ट,18 लोगों की मौत
धमाके से गोदाम की कई दीवारें ढही
मरने वालों की संख्या बढ़ने की संभावना
चूंकि यह एक पटाखा फैक्ट्री थी, इसलिए आग ने जल्द ही विकराल रूप ले लिया। घटना के समय फैक्ट्री में कितने श्रमिक मौजूद थे, इस बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।
आग से अफरा-तफरी मच गई
आग जैसे ही फैली घटना से अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं और घटना की जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चलता है कि 18 मजदूरों के शव बरामद किए गए हैं। करीब पांच मजदूरों को इलाज के लिए डीसा भेजा गया है। डिसा विधायक प्रवीण मणि, डीएसपी, डिसा डिप्टी कलेक्टर, मामलतदार और प्रशासन के अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।डीसा की एसडीएम नेहा पांचाल ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक विस्फोट की आवाज सुनाई दी, जिससे छत गिर गई। इस घटना में कई लोग घायल हो गए। सभी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल छह लोगों का इलाज चल रहा है। उनमें से तीन लोग 40 प्रतिशत से अधिक जल गये हैं।
डीसा विधायक प्रवीण माली ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा बॉयलर फटने के कारण हुआ। जिसमें इमारत ढह गई और कई लोग उसके नीचे दब गए। उनमें से कुछ को निकाल लिया गया है। पांच लोगों को बचा लिया गया है और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
