National

दुनिया के 20 सबसे प्रदूषित शहरों में से 13 भारत में, देखें पूरी लिस्ट

 नई दिल्ली। दिल्ली अभी भी दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी है। दुनियाभर के के शहरों में वायु प्रदूषण को लेकर मंगलवार को IQAir द्वारा वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट 2024 जारी की गई है।
इस रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया के टॉप- 20 प्रदूषित शहरों में से 13 भारत में ही हैं, लेकिन देश के सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट में दिल्ली या नोएडा नहीं है बल्कि मेघालय का बर्नीहाट है। जबकि दिल्ली दुनिया की सबसे प्रदूषित कैपिटल में शामिल है।
दुनिया के टॉप 20 सबसे प्रदूषित शहरों में मेघालय का बर्नीहाट, दिल्ली, पंजाब का मुल्लांपुर, फरीदाबाद, लोनी, गुरुग्राम, गंगानगर, ग्रेटर नोएडा, भिवाड़ी, मुजफ्फरनगर, हनुमानगढ़ और नोएडा शामिल हैं।

दुनिया के टॉप-20 प्रदूषित शहरों में से 13 भारत में

  1. बर्नीहाट (मेघालय)
  2. दिल्ली
  3. मुल्लांपुर (पंजाब)
  4. फरीदाबाद (हरियाणा)
  5. लोनी (गाजियाबाद)
  6. नई दिल्ली (दिल्ली)
  7. गुरुग्राम (हरियाणा)
  8. गंगानगर (राजस्थान)
  9. ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश)
  10. भिवाड़ी (राजस्थान)
  11. मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश)
  12. हनुमानगढ़ (राजस्थान)
  13. नोएडा (उत्तर प्रदेश)

भारत दुनिया का पांचवां सबसे प्रदूषित देश

वहीं, भारत वर्ष 2024 में दुनिया का पांचवां सबसे प्रदूषित देश बन गया है, जो वर्ष 2023 में तीसरे स्थान पर था।पाकिस्तान के चार शहर और चीन का एक शहर दुनिया के शीर्ष 20 प्रदूषित शहरों में शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *